
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Apply Online: सरकार की तरफ से आम लोगों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसमें कुछ योजनाएं छात्रों के लिए तो कुछ बुजुर्गों के लिए हैं. इसके अलावा बीपीएल परिवारों को भी सरकार योजनाओं के माध्यम से आर्थिक मदद देती है. केंद्र सरकार की एक योजना ऐसी भी है, जिसमें शिशु के जन्म पर पैसा दिया जाता है.

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहली बार गर्भवती होने पर रजिस्ट्रेशन के लिए गर्भवती और उसके पति का आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोस्टेट होना जरूरी है. बैंक खाता ज्वाइंट नहीं होना चाहिए. गर्भवती महिला को 6000 रुपये 3 किस्तों में दिए जाते हैं.
योजना का मकसद पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को पोषण प्रदान करना है. 6000 रुपये में से पहली किस्त 1000 रुपये की, दूसरी किस्त 2000 रुपये की, तीसरी किस्त 1000 और चौथी किस्त 2000 रुपये की होती है. आपको बता दें कि सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं.
पीएम मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत आशा या एएनएम के जरिये आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. योजना का लाभ सभी महिलाओं को प्रदान किया जाता है. चाहे उनका प्रसव सरकारी अस्पताल में हुआ हो या निजी अस्पताल में.
मोदी सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली इस योजना का नाम ‘प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना’ (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) है. इसके अंतर्गत उस समय 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी. यह योजना जनवरी 2017 को शुरू की गई थी.
NEWS SOURCE : zeenews