Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए कहां कब देगा दिखाई, दीपावली के अगले दिन लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

जानिए कहां कब देगा दिखाई, दीपावली के अगले दिन लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

faridabadnews24By faridabadnews24October 12, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

देश में 25 अक्तूबर को दिवाली के त्योहार पर कोलकाता समेत भारत के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक सूर्यग्रहण दिखेगा। खगोलशास्त्री देबी प्रसाद दुआरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साल 2022 में दूसरी बार कोलकाता में यह आंशिक सूर्यग्रहण दिखेगा, लेकिन बहुत कम समय तक इसे देखा जा सकेगा। दुआरी ने कहा कि इस खगोलीय घटना को देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में यह सूर्यग्रहण नहीं दिखेगा क्योंकि इस क्षेत्र में यह खगोलीय घटना सूर्यास्त के बाद घटित होगी। उन्होंने कहा कि भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के अन्य क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा।

 

दोपहर को होगा शुरू

दुआरी ने कहा, ‘‘आंशिक सूर्यग्रहण की शुरुआत आइसलैंड के आसपास भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर होगी और शाम साढ़े चार बजे इसे पूर्ण रूप में रूस के आकाश में देखा जा सकेगा। इस सूर्यग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 32 मिनट पर अरब सागर के ऊपर होगी।” अमावस्या के दिन सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी करीब-करीब एक सीधी रेखा में होंगे। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर को सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक समान पटल पर होंगे, जिससे चंद्रमा थोड़े समय के लिए आंशिक रूप से सूर्य को ढंक लेगा। इससे चंद्रमा के छाया क्षेत्र में पड़ने वाले क्षेत्रों में आंशिक सूर्यग्रहण देखने को मिलेगा।

 

कब कहां होगा सूर्यग्रहण

दुआरी ने कहा कि कोलकाता में आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत शाम चार बजकर 52 मिनट पर होगी, जो शाम 5 बजकर एक मिनट पर अपने सर्वोच्च स्तर पर होगा। लेकिन सूर्यास्त के कारण यह शाम पांच बजकर तीन मिनट के बाद नहीं दिखेगा। दुआरी के मुताबिक नई दिल्ली में इसकी शुरुआत शाम चार बजकर 29 मिनट पर होगा और शाम छह बजकर नौ मिनट पर खत्म होगा, लेकिन पांच बजकर 42 मिनट पर यह अपने सर्वोच्च स्तर पर होगा।

 

 

इस दौरान चंद्रमा सूर्य के 24.5 फीसदी हिस्से को ढंक लेगा। राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यग्रहण शाम 4 बजकर 26 मिनट पर दिखना शुरू होगा जो शाम छह बजकर नौ मिनट तक रहेगा, जबकि इसका सर्वोच्च स्तर साढ़े पांच बजे दिखेगा। मुंबई में सूर्यग्रहण शाम 4 बजकर 49 मिनट पर दिखना शुरू होगा जो शाम 6.9 मिनट तक रहेगा, जबकि इसका सर्वोच्च स्तर 5.42 मिनट पर दिखेगा। दक्षिण और मध्य भारत में सूर्य ग्रहण शाम चार बजकर 49 मिनट से शाम पांच बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Know when it will be visible the last solar eclipse of the year will take place on the next day of Deepawali
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.