
हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा संचालित ह्यूमन राइट्स सेल की एक बैठक अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धिंग जी की अध्यक्षता में राजस्थान के उदयपुर जिले में रखी गई। बैठक में अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग जी ने बताया की उन्होंने सभी पदाधिकारियों के साथ इसी माह के सभी होने वाले कार्यक्रमो पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष मूमल जोशी जी ने दीवाली पर्व के अग्रिम कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। जिला प्रभारी नंदिनी बक्शी ने बताया की मूमल जी को उनके ज्योतिषी कार्यों की उपलब्धि के लिए मंच की ओर से ऊपरना पहना कर उनका अभिनंदन किया गया । बैठक में दिव्या सारस्वत, कुसुम नंदिनी, नंदिनी बक्शी एवं टीना जी उपस्थित रहे। संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका जी शर्मा ने बताया कि उदयपुर टीम अपनी मासिक बैठक नियमित रूप से करती है जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं व दीवाली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उदयपुर चेयरपर्सन एवं टीम की सराहना की।
