
Sara Ali Khan Viral video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. हमेशा की तरह इस बार भी सारा अपनी खूबसूरती और स्टाइल से लोगों का दिल जीत रही थीं. हालांकि, एक और बात है जो लोगों को सारा में सबसे अच्छी लगती है और वो है उनका फैंस के लिए प्यार और अच्छा बर्ताव. हमनें कई बार सारा (Sara Ali Khan) को फैंस के साथ इन्टरेक्ट करते हुए देखा है. खैर, फ्लाइट में सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने कुछ ऐसा किया जिसे देख अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तारीफ हो रही है.
सारा ने रखा फैन का दिल
दरअसल, सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसेमें वो फ्लाइट में दिखाई दे रही हैं. इस दौरान जब एक अटेंडेंट सारा को सेल्फी लेने के लिए कहता है तो सारा इंकार नहीं करतीं और अलग-अलग एंगल से फैन को सेल्फी देने लगती हैं. इसके बाद सारा अपनी सीट पर आकर बैठ जाती हैं. फैंस को सारा का ये जेस्चर काफी पसंद आ रहा है. एक यूजर ने सारा के वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- कितनी डाउन टू अर्थ है, तो वहीं एक और यूजर ने लिखा- ये कितनी प्यारी है. खैर, आप भी देखें एक्ट्रेस का वायरल वीडियो
फिर शुभमन से साथ दिखीं सारा
पिछले काफी दिनों से सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल के बीच अफेयर की खबरें आ रही हैं. हालांकि, इस बारे में अभी तक दोनों ने ही चुप्पी साधी हुई है. हालांकि, डेटिंग की खबरों के बीच सारा और शुभमन को एक साथ फिर स्पॉट किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में दोनों को एक साथ देखा गया. दिल्ली आने वाली फ्लाइट में भी सारा और शुभमन को देखा गया. अब दोनों को एक साथ देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं. लोगों को सारा और शुभमन की अफेयर की खबरों पर यकीन आता जा रहा है. लेकिन सच्चाई क्या है ये तो सारा और शुभमन को ही पता है. इसके अलावा बात करें सारा अली खान के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही वो वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगी. l
NEWS SOURCE : zeenews
