
FARIDABAD : आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्यासी एवं प्रवासी नेता संतोष यादव ने एक ही महीने में जनसैलाब के साथ फ़रीदाबाद शहर में दो बड़े प्रदर्शन कर जनता के दिलो पर छा गए हैं।अब जनता कहने लगी है कि संतोष यादव पार्षद लड़ेंगे,विधायक लड़ेंगे या मेयर का चुनाव।हालांकि संतोष यादव फिलहाल नगर निगम की तैयारी में है और वार्ड 8 से चुनाव लड़ेंगे फिर विधायक की तैयारी करेंगे। अभी हाल ही में संतोष यादव ने एन आईटी 86 बिधानसभा के नगला रोड पर अनोखे तरीके से दशहरा मना भाजपा सांसद को रावण,नगर निगम को कुम्भकर्ण,कांग्रेसी विधायक को मेघनाथ का पुतला बना बीच चौराहे पर दहन किया था ।
और अब आये दिन शहर में सीवर में गिरने से ,नगर निगम द्वारा सड़कों पर खोदे खड्ढ़े में और जलभराव व टूटी सड़कों की वजस से कई मौतें हो गई जिससे क्रोधित होकर जनसैलाब के साथ नगर निगम का घेराव प्रवासी नेता संतोष यादव ने किया और हजारों पुलिस के काफिले और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के साथ भी भीड़ गए और सीधा भाजपा सरकार और नगर निगम पर मुकदमा दर्ज की मांग कर दी जिससे बौखला कर प्रसाशन ने संतोष यादव पर सरकारी काम मे बाधा डालने और सरकारी अधिकारी को जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं पर मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया और संतोष यादव की मदद करने आये अनशनकारी के नाम से मशहूर रामकेवल भी लपेटे में आ गए और गिरफ्तार किये गए लेकिन जंहा जंहा पुलिस थाने चौकी में पुलिस घुमाती रही वंही वंही मीडिया और समाजसेवी और जनता पीछे लग गई जो देर रात माहौल बिगड़ता देख फटाफट आनन फानन में पुलिस ने मेडिकल करवाकर जमानत पर छोड़ दिया।
लेकिन इन प्रदर्शनों से साशन प्रसाशन की नींद खुल गई और कई रुके काम सुरु हो गए।पिछले कई वर्षों से सीवर ओवरफ्लो के सफाई का टेंडर बन्द पड़ा था जो तुरंत निगम कमिश्नर ने खोल दिया और नगर निगम वार्ड 9 जो अब वार्ड 8 हो गया उसके लिए भाजपा सांसद की तरफ से 6 ट्यूबवेल और 4 ट्यूबबेल विधायक की तरफ से पास किये गए और कई लगा भी दिए।प्रिंस स्कूल और आसपास के पक्के नाले और कई काम जो ठेकेदार धीरे धीरे कर रहे थे उन्हें सख्ती से जल्दी पूरा करने के आदेश पारित किये गए और खुद नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र कुमार ने एन आईटी टी का दौरा कर हालातो का जायजा लिया।और जनता को जल्दी ओवरफ्लो सीवर व गंदे जलभराव और टूटी सड़को को ठीक करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
और सोए हुए भाजपा सांसद और कांग्रेसी विधायक भी अब जनता में घूमते नजर आ रहे है लेकिन जनता का मोह अब इनसे भंग हो गया है और अब जनता इस बार संतोष यादव को एक मौका राजनीति में देना चाहती है और इस बार पक्ष हो या अन्य राजनीतिक दल से जुड़े व समाजसेवी संतोष यादव को चुनाव जितवाने का मन बना चुके है। अब जनता समझ चुकी है कि बिना किसी पद के भी प्रवासी नेता संतोष यादव निडर होकर जनता की आवाज उठा रहे है और खुद पर मुकदमा दर्ज करवाकर भी जनता की मदद कर रहे है व बिना किसी भय के साशन प्रसाशन से गरीब मजदूर को इंसाफ दिलवाने और जनहित मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
