Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : नहीं करेंगी जॉब, पूरे देश में खोलेंगी चाय के ठेले, BTech चायवाली छात्रा

फरीदाबाद : नहीं करेंगी जॉब, पूरे देश में खोलेंगी चाय के ठेले, BTech चायवाली छात्रा

faridabadnews24By faridabadnews24October 16, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : नाम है वर्तिका सिंह, लेकिन आजकल लोग इन्हें बीटेक चायवाली (Btech Chaiwali) के नाम से जानते हैं। मानव रचना शिक्षण संस्थान में बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा वर्तिका सिंह आत्मनिर्भरता की नई कहानी गढ़ रही है। दिन में कालेज जाती हैं और शाम साढ़े पांच बजते ही ग्रीनफील्ड के गेट नंबर चार के पास चाय का ठेला लगा लेती हैं।

 

खर्च चलाने के लिए वर्तिका ने उठाया ये कदम

रात 10 बजे तक लोगों को चाय पिलाती हैं। समाज को संदेश देना चाहती हैं कि कोई काम छोटा नहीं होता। अपने पैरों पर खड़ा होकर खुद पढ़ाई का खर्च चलाने के लिए वर्तिका ने ये कदम उठाया है। और कोई काम नहीं सूझा तो चाय का ठेला लगाने का सोचा और नाम रखा बीटेक चायवाली। अब दूर-दूर से लोग इनकी चाय का आनंद लेने के लिए आने लगे हैं। चाय पीने वाले वर्तिका के इस कदम की सराहना करते भी नहीं थकते।

 

 

बिहार में रहते हैं वर्तिका के पैरेंट्स

वर्तिका बताती हैं कि उनके माता-पिता बिहार के गोपालगंज जिले में रहते हैं। वर्तिका के चाय के ठेला लगाने से माता-पिता नाखुश हैं। वे वर्तिका को सरकारी नौकरी में देखना चाहते थे। लेकिन वर्तिका की सोच अलग ही है। वह खुद का स्टार्टअप चाहती है और इसे बड़े स्तर पर ले जाना चाहती है। इसके लिए उसने चाय का ठेला लगाने का काम चुना है। धीरे-धीरे वह इस काम को इतना बढ़ाएंगी कि औरो को भी काम दे सकें। वे मानती हैं कि अच्छा स्टार्टअप जिंदगी को नए शिखर पर ले जा सकता है। वह नौकरी मांगने नहीं बल्कि देने में विश्वास रखती हैं। वर्तिका यहां ग्रीनफील्ड में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसने ठेला लगाने के लिए भी माता-पिता से मदद नहीं ली। कालेज से मिली छात्रवृत्ति के पैसों से ही काम शुरू किया। अब वह कालेज की फीस सहित अपने सभी खर्चे ठेले पर होने वाली कमाई से निकाल रही है।

 

 

वर्तिका की चाय में है खास बात

वर्तिका बताती हैं कि कोई भी काम करना है तो कुछ अलग अंदाज होना चाहिए। इसलिए वह ठेले पर तीन प्रकार की चाय बनाती हैं। सामान्य चाय 10 रुपये, स्पेशल मसाले वाली और नींबू वाली चाय 20-20 रुपये की है। मसाले भी वर्तिका अपने घर पर ही तैयार करती है। मसाले वाली चाय लोगों को खूब पसंद आ रही है। बुजुर्ग से लेकर युवा भी चाय पीने आ रहे हैं। मसालों में लौंग, इलायची, काली मिर्च, सौंठ सहित अन्य का प्रयोग किया जाता है। मसाले तैयार करने की विधि भी अलग है। मसाले बनाने की विधि गुप्त रखने के लिए वर्तिका ने पूरी विधि बताने से इंकार कर दिया। इसके अलावा चीनी भी बिना सल्फर वाली प्रयोग करती हैं ताकि चाय का लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित असर न पड़े। हालांकि ये चीनी थोड़ी महंगी होती है, लेकिन वे कहती हैं कि चाय को स्वास्थ्यवर्धक बनाने का पूरा प्रयास रहता है।

 

नहीं करेंगी जॉब, पूरे देश में खोलेंगी चाय के ठेले

वर्तिका के अनुसार चाय के ठेले पर आने वाले अधिकतर लोग उनकी हौंसला अफजाई करते हैं तो कुछ कहते हैं कि बीटेक करने के बावजूद चाय बेचोगी। वे बताती हैं कि जॉब नहीं करूंगी, बल्कि चाय के ठेले को ही विस्तार रूप देंगी। कोशिश रहेगी कि बीटेक चायवाली के नाम से जिले में और भी जगह चाय के ठेले लगवाएं जाएं। फिर प्रदेश और देश में। उसने बताया कि उन्हें लोगों की परवाह नहीं है कि वे उसके बारे में क्या सोचते हैं, जब काम विस्तार रूप लेगा तो सबकी बोलती बंद हो जाएगी।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

 

 

 

BTech tea student Faridabad: Will not do job faridabadnews faridabadnews24 will open tea stalls all over the country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.