
कोरोना काल लगभग हर किसी के लिए दुख से भरा हुआ था. बहुत से लोगों ने अपने रोजगार खो दिए, कई ने अपनों को खो दिया जबकि कुछ लोग तो खाने के लिए भी तरस गए. घरों में बंद रहते-रहते लोगों को लगा कि इस मुश्किल वक्त में परिवार ही एक मात्र ऐसी चीज है जो इंसान को बांधे हुए है. तभी इंग्लैंड की एक महिला ने कोरोना काल में अपने परिवार को आगे बढ़ाने का फैसला किया. जब उसी दौरान उनका बच्चा हुआ तो उन्होंने उसका बेहद अजीबोगरीब (Weird name of baby) नाम रख दिया जिसके बाद उसकी चर्चा होने लगी.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार विक्सैम्स के बेडफोर्डशायर (Wixams, Bedfordshire, England) के रहने वाला एक कपल इन दिनों काफी फेमस हो रहा है. वो इसलिए कि कपल ने बच्चे (Woman named baby after Lockdown) का नाम कोरोना (Baby born in Corona time named Lockie) काल पर रख दिया है. जॉडी क्रॉस (Jody Cross) और रॉब (Rob) कुछ सालों से बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे. जब महामारी के वक्त हेयरड्रेसर जॉडी क्रॉस की लाइफ घर में कैद हो गई तब उनके पास बच्चे की प्लानिंग करने काफी वक्त था.
लॉकडाउन से मिलाजुला है नाम
दूसरे लॉकडाउन के वक्त कपल ने अपनी पहली बेटी का स्वागत किया. अब चूंकि बेटी का जन्म लॉकडाउन के वक्त हुआ इसलिए कपल ने उसका नाम ‘लॉकी’ (Lockie) रख दिया जो लॉकडाउन का शॉर्ट फॉर्म है. 36 साल की जॉडी ने कहा कि वो एक साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रही थीं. लॉकडाउन में दोनों खाली थे तो दोनों को एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त मिल गया. जब बच्ची पैदा हुई तब ओमीक्रॉन वेरिएंट दुनिया में तबाही मचा रहा था. तब जॉडी ने तय किया कि बच्ची का नाम कोरोना काल से ही जुड़ा हुआ रखना चाहिए.
प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में दोनों ने की शादी
साल 2020 में जब देश में लॉकडाउन लग रहा था तब रॉब, जोडी के साथ ही रहने लगे थे. उससे एक साल पहले तक दोनों बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे मगर काम की व्यस्तता के कारण जॉडी प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही थीं. कुछ वक्त बाद जब जॉडी प्रेग्नेंट हुईं तब दोनों बहुत खुश हो गए और जब वो 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं तो दोनों ने शादी कर ली. पिछले साल नवंबर में उनकी बेटी पैदा हुई थी. कपल ने बताया कि लोगों को जब से इस बारे में पता चला है, तब से वो बच्ची के नाम का मजाक बना रहे हैं मगर उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने बताया कि एक बार उनके सैलून में एक लड़की आई थी जिसका सरनेम लॉकी था और कपल स्कॉटलैंड के ग्रेटना ग्रीन में शादी के बंधन में बंधे थे जहां के ताले फेमस हैं. इन दोनों कारणों के अलावा लॉकी नाम रखने का प्रमुख कारण लॉकडाउन ही था मगर जॉडी का कहना है कि उन्हें पिछले दो कारण से प्रेरणा मिली थी.
NEWS SOURCE : news18
