Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन 8 बातों का रखें ध्यान! स्पा में मसाज करवाने के लिए जाने से पहले

इन 8 बातों का रखें ध्यान! स्पा में मसाज करवाने के लिए जाने से पहले

faridabadnews24By faridabadnews24October 18, 2022Updated:October 18, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

स्पा ट्रीटमेंट एक सुखद अनुभव है। आखिर कौन है ऐसा जो स्पा जाना पसंद नहीं करेगा? लेकिन अगर आप पहली बार स्पा कराने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए। दरअसल स्पा जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने से आपका अनुभव बेहतरीन हो जाएगा। ख़ूबसूरत सलोन एंड स्पा, दिल्ली की मेकअप आर्टिस्ट पूजा गोयल बता रहीं हैं कुछ ऐसी ही बातें, जो स्पा जाने से पहले आपके लिए मददगार साबित होगीं।

 

1. हल्का भोजन करें- स्पा जाने से पहले भारी भोजन न करें। कैफीन वाले पदार्थ और अल्कोहल (शराब) तो बिल्कुल न पीएं। इनकी वजह से आपको थेरेपी के दौरान आराम नहीं मिलेगा। कई बार थेरेपी के दौरान आपके शरीर से गैस भी निकलती है। इसलिए खाते-पीते समय संयम बरतें।

 

2. एक छोटा टिफिन साथ रखें- अगर आपको लगता है कि हल्का भोजन करने की वजह से आपको जल्दी ही भूख लग सकती है। इसीलिए अपने साथ कोई फल या हेल्दी स्नैक ले जाएं। थेरेपी के बाद आप उसे खा सकती हैं।

 

3.स्नान करें- पसीने से तर-ब-तर होकर स्पा जाना ग़लत माना जाता है। इसलिए मसाज से पहले पहले गर्म पानी से स्नान करें। सफाई के साथ-साथ गर्म पानी से आपके रोमछिद्र (पोर) भी खुल जाएंगे और मालिश के वक़्त त्वचा अच्छी तरह से तेल सोख सकेगी।

 

4. सहज रहें– अगर आप मसाज से पहले कपड़े निकालने में असहज महसूस कर रहे हैं तो स्पा के स्टाफ से बात करें वो आपकी सुविधा के हिसाब से बदलाव कर सकते हैं।

 

5. दर्द न सहें- बहुत से लोग मसाज के समय थेरपिस्ट से प्रेशर कम करने या बढ़ाने के लिए कहने से झिझकते हैं। ध्यान रखिए प्रेशर घटाने या बढ़ाने से मसाज के परिणाम में कोई अंतर नहीं पड़ेगा। इसलिए अपनी सुविधा के हिसाब से थेरपिस्ट से प्रेशर डालने के लिए कहें।

 

6. स्ट्रेचिंग – अगर आप बैठकर काम करनेवालों में से हैं तो मसाज से पहले हल्की कसरत आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह आपका तनाव दूर कर आपके शरीर को लचीला बनाएगी।

 

7. रिलैक्स करें-खुद को थेरपिस्ट को सौंप दें और थेरेपी के दौरान रिलैक्स करें। अगर आप मसाज के दौरान कुछ सोचते रहेंगे तो आपको संतुष्टि और प्रसन्नता महसूस नहीं होगी।

 

8. मसाज के बाद भी आराम करें- मसाज के बाद कठिन परिश्रम न करें। आपका शरीर अभी भी आराम की मुद्रा में होगा। इसलिए मसाज के तुरंत बाद बहुत अधिक मेहनत से आपको असुविधा हो सकती है।

 

 

NEWS SOURCE : thehealthsite

 

faridabadnews faridabadnews24 Keep these 8 things in mind! Before going to the spa for a massage
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.