
पुलिस थाना वारासिवनी अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक स्थित बौद्ध विहार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जब दूसरी शादी कर रहे युवक की पहली पत्नी अचानक ही बौद्ध विहार में अपने बच्चे व स्वजनों के साथ आ पहुंची। युवक को दूसरी शादी करते हुए देख पहली पत्नी के स्वजनों का पारा सातवें आसमान में पहुंच गया और पहली पत्नी सहित अन्य ने पहले तो युवक की जमकर मारपीट की। इसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया गया।
दो साल पहले हुआ था विवाह
बताया कि 26 नवंबर 2020 को किरनापुर बेलगांव निवासी सुनील भोतेकर के साथ सामाजिक रीति रिवाज के तहत उसका विवाह बालाघाट कोसमी स्थित उनके घर पर हुआ था।शादी के बाद से लगातार उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रूपये दहेज की मांग करते थे और मारपीट करते थे। उसके बाद मेरे द्वारा इसकी आवाज उठाई गई और पति सुनील भोतेकर के विरूद्ध पुलिस ने शिकायत की गई। पुलिस ने सुनील के विरूद्ध दहेज प्रताडा और घरेलू हिंसा का प्रकरण दर्ज किया है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
कचेखनी की नीतू से कर रहा था दूसरा विवाह
बताया गया है कि सुनील भौतेकर द्वारा वारासिवनी बौद्ध विहार में पहुंच कर खैरलांजी क्षेत्र अंतर्गत कचेखनी निवासी नीतू पिता मधुकर गड़पाले से दूसरा विवाह किया जा रहा है।अइसके बाद मै और मेरे परिजन वारासिवनी पहुंचे।जहां इन्हें दूसरी शादी करते हुए पकड़ा गया और पुलिस को जानकारी दी गई है।
NEWS SOURCE : jagran
