
फरीदाबाद : जिला योजना स्कीम के तहत जिला फरीदाबाद को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा जो ग्रांट आवंटित की है उसी राशि से वार्ड-44 ऊचां गांव में सडक़ निर्माण के कार्य का शुभारंभ जेजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरविन्द भारद्वाज,इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा,युवा जजपा के बल्लभगढ़ हल्काध्यक्ष सौराज अधाना व दीपक चौधरी द्वारा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नारियल तोडक़र किया। इस अवसर पर अरविन्द भारद्वाज ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सदैव लोगों के हितों का ध्यान रखते है और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करते है। इस मौके पर रवि शर्मा ने कहा कि लगभग 6 लाख रूपये की लागत से यह इंटरलाकिंग सडक़ बनाई जा रही है जिससे आसपास के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होनें कहा कि माननीय उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला योजना स्कीम के तहत जिला फरीदाबाद को जो ग्रांट आवंटित की है उसी राशि से ऊचां गांव में विकास कार्य हो रहा है। सौराज अधाना ने कहा कि वार्ड-44 के लोगों की तरफ से वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद व आभार प्रकट करते है क्योकि इस सडक़ के बनने से यहां रहने वाले सैकड़ो लोगों को सीधा सीधा लाभ मिलेगा।
