
फरीदाबाद: सरकार की वादाखिलाफी और मांगों के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैए के खिलाफ बुधवार से शुरू हुई नगर निगम कर्मचारियों हड़ताल 23 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना कार्यकर्ताओ के साथ कर्मचारियो के समर्थन में पहुचे। इस मौके पर धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि कर्मचारियो द्वारा की जा रही हडताल बिल्कुल उचित है मौजूदा सरकार को केवल वादाखिलाफी करनी आती है सरकार अपने दिये हुए वादे को कभी पूर्ण नही करती है केवल झूटे वादे करती है। भडाना ने कहा कि हड़ताल को कर्मचारियों का व्यापक समर्थन मिलने के साथ-साथ, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के समर्थन के एलान के बाद ओर मजबूती मिल गई है, आज हड़ताल के समर्थन में प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त कार्यालयो पर सभी विभागों के कर्मचारीयो ने प्रदर्शन किया। उन्होने कहा कि जब तक कर्मचारी की समस्याओ का समाधान नही हो जाता तब तक आम आदमी पार्टी चुप नही बैठेगी ओर इसी प्रकार प्रदर्शन करती रहेगी। इस मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहां कि आम आदमी पार्टी हमेशा कर्मचारियो के समर्थन तत्पर रहती है जिस प्रकार पंजाब ,में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद कर्मचारियो को बढा हुआ वेतन दिया जा रहा है
उसी प्रकार हरियाणा में भी कर्मचारियो को वेतन दिया जाए। उन्होने कर्मचारियो की मंागे रखते हुए कहा कि जब तक नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं के ठेका कर्मियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से बाहर रखने, ठेका खत्म कर डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य सभी श्रेणियों के ठेका कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, सालों से काम कर रहे 1366 फायरमैन व फायर ड्राइवरों को 2268 फायर ऑपरेटर के पदों पर समायोजित करने आदि 20 सुत्रीय मांगों का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रवेश मेहता, राजेंद्र शर्मा, राकेश भडाना, भीम यादव, मंजू गुप्ता, कृष्ण कांगड़ा, चंचल तवर, काजल, परमजीत कौर, सुभाष बघेल, सोनिया कथूरिया, सत्येंद्र शर्मा, संजय जुनेजा, नरेश शास्त्री, अनूप चंडालिया, गुरुचरण खांडिआ, बलबीर बालगुहेर, दर्शन, सोया ब, दलीप, किशन चंडालिया, महिंद्र कुड़िया एवं अन्य मौजूद रहे
