
NPS pension Calculator: बुढ़ापे के खर्चे की चिंता सभी को होती है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बुढ़ापा सुरक्षित हो और आपको बुढ़ापे में पैसे की दिक्कत न हो तो आप पहले से प्लानिंग शुरू कर दें. रिटायरमेंट (Retirement) के लिए पैसे बचाने की शुरुआत तभी कर देनी चाहिए जिस दिन आपकी नौकरी शुरू हो. दरअसल, आप जितनी जल्दी सेविंग्स की शुरुआत करेंगे रिटायरमेंट तक आपको उतना ही ज्यादा पैसा मिलेगा. रिटायरमेंट फंड जमा करने के लिए आपके पास बहुत सारे निवेश विकल्प मौजूद हैं जैसे EPF, NPS, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड्स, रियल एस्टेट वगैरह.
सरकार चला रही है कई योजनाएं
आपके रिटायर्मेंट को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं बनाई है, जहां पर आप निवेश कर सकते है. अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप भी यह जरूर सोचते होंगे कि जब आप रिटायर हों तो आपको पेंशन के तौर पर हर महीने मोटी रकम मिले. लेकिन इसके लिए आपको आज से ही निवेश करना होगा, ताकि 60 साल के बाद आपका बुढ़ापा सिक्योर रह सके.
क्या है NPS योजना
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक सरकारी पेंशन योजना है, जिसमें इक्विटी और डेब्ट इंस्ट्रूमेंट दोनों में शामिल है. NPS को सरकार की तरफ से गारंटी मिलती है. रिटायरमेंट के बाद ज्यादा मासिक पेंशन पाने के लिए आपको NPS योजना में निवेश करना चाहिए.
आयकर में मिलेगी छूट
NPS पेंशन योजना सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), सुकन्या समृद्धि योजना आदि की तरह ही सरकारी योजना है. इसमें कोई भी इन्वेस्टर maturity अमाउंट का सही इस्तेमाल कर अपनी मासिक पेंशन राशि को ज्यादा बढ़ा भी सकता है. NPS के जरिए आप सालाना 2 लाख रुपये तक का टैक्स बचा सकते हैं. इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत आप अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं. अगर आप NPS में निवेश करते हैं तो आपको 50,000 रुपये तक का अतिरिक्त टैक्स छूट मिलेगा.
2 लाख रुपये मिलगी मासिक पेंशन
