Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये हैं जरूरी उपाय, दिल की बीमारी से कैंसर तक, शरीर के लिए स्लो पॉइजन है एयर पॉल्यूशन

ये हैं जरूरी उपाय, दिल की बीमारी से कैंसर तक, शरीर के लिए स्लो पॉइजन है एयर पॉल्यूशन

faridabadnews24By faridabadnews24October 29, 2022No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Air Pollution in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआऱ में बढ़ते वायु प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. दरअसल, वायु प्रदूषण हमारे शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है. इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. खराब हवा से सबसे ज्यादा खतरा श्वसन संक्रमण, हृदय रोग और फेफड़ों के कैंसर का रहता है. वायु प्रदूषण के अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के जोखिम स्वास्थ्य से जुड़े हैं. वायु प्रदूषण सबसे अधिक उनको प्रभावित करता है जो पहले से ही बीमार हैं. बच्चे, बुजुर्ग इसके ज्यादा शिकार होते हैं.

 

इसके खतरे से बचने के लिए क्या कर सकते हैं?

वायु प्रदूषण से लड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है. वायु प्रदूषण को कम करने और इसके खतरे से बचने के लिए हम सभी को और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है. इसमें हर वर्ग को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी. सभी वर्ग में सरकार (राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारें), शहर, बड़े पैमाने पर समुदाय और इंडिविजुअल व्यक्ति शामिल हैं.

 

सरकारों क्या कर सकती हैं : केंद्र औऱ राज्य सरकार को मिलकर ऐसे फैसले लेने चाहिए जिससे वायु प्रदूषण कम हों. उस वायु गुणवत्ता पर ध्यान देना जो डब्ल्यूएचओ के अनुसार बेहतर है. इसके अलावा ऐसी चीजों पर काम हो जिससे हवा साफ हो सके, प्रदूषण का खतरा कम हो. लोगों को भी जागरूक करना चाहिए ताकि वे प्रदूषण न फैलाएं.

 

लोकल कम्यूनिटी कर सकती है : सभी क्षेत्रों में सार्वजनिक नीतियों को शुरू से ही सार्वजनिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, समय-समय पर उनका आकलन करने के लिए पर्याप्त डेटा और उपकरणों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि खतरे से निपटने के साधन विकसित हो सकें.

 

इंडिविजुअल के लिए : प्रदूषण रोकने के लिए सरकार की तरफ से जो गाइडलाइंस तय की गईं हैं उनका पालन करना चाहिए. उन गलतियों को नहीं करना चाहिए जिससे प्रदूषण फैले. जैसे- खुले में कूड़ा जलाना, खुले में कंस्ट्रक्शन मटीरियल रखना और धूल-मिट्टी उड़ाना.

 

हम सभी क्या करें : यहां हम सभी को मिलकर जवाबदेह बनने की जरूरत है. जिस तरह हम अपने और अपने बच्चों के लिए चिंतित रहते हैं, जिस तरह अपने घर को साफ रखते हैं, उसी तरह हमें शहर के लिए और यहां रहने वाले अन्य लोगों के लिए चिंतित होना होगा. घर से बाहर निकलकर भी नियमों का पालन करना होगा.

 

 

 

ऐसे मापते है एयर क्वॉलिटी इंडेक्स

एयर पलूशन को मापने के 8 मानक (प्रदूषक तत्व पीएम-2.5, पीएम-10, कार्बन मोनोऑक्साइड, ओजोन, सल्फर डाईऑक्साइड, एल्युमिनियम व लेड) होते हैं. इनमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण पीएम-2.5 और पीएम-10 होते हैं. इन्हीं का आंकड़ा सर्वाधिक होता है. एयर क्वॉलिटी इंडेक्स नापते समय पीएम-2.5, पीएम-10 और किसी एक अन्य मानक को शामिल किया जाता है. इसका केवल स्टैंडर्ड होता है, कोई मापक इकाई नहीं होती, जबकि पीएम-2.5 और पीएम-10 को माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में मापा जाता है. किसी भी चीज के जलने से जो प्रदूषण होता है, उसमें पीएम-2.5 और धूल कणों में पीएम-10 होता है.

 

 

 

पार्टिकुलेट मैटर यानी पीएम क्या है?

पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) हवा में पाए जाने वाले कणों के लिए बना एक शब्द है, जिसमें धूल, गंदगी, कालिख, धुआं और तरल बूंदें शामिल होती हैं. पीएम की बड़ी सांद्रता आमतौर पर डीजल वाहनों और कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों जैसे स्रोतों से उत्सर्जित होता है. 10 माइक्रोमीटर व्यास (पीएम10) से कम के कण स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय होते हैं क्योंकि वे सांस के जरिए शरीर के अंदर जा सकते हैं और श्वसन प्रणाली में जमा हो सकते हैं. 2.5 माइक्रोमीटर व्यास (पीएम2.5) से कम के कण सबसे बड़ा स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं. अपने छोटे आकार (मानव बाल की औसत चौड़ाई का लगभग 1/30वां) के कारण, महीन कण फेफड़ों में गहराई से प्रवेश कर सकते हैं.

 

 

 

वायु प्रदूषण कम करने के लिए क्या कर सकते हैं?

वायु प्रदूषण कम करने के उपायों में शहरों में स्थायी और बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित करने की जरूरत है ताकि वाहनों का बोझ कम हो और कम प्रदूषण निकले. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लागू करने की जरूरत है, चूल्हे तक स्वच्छ घरेलू ईंधन पहुंचाने की जरूरत है. रिन्युअल एनर्जी पर काम करना और इसके लिए बाजार विकसित करना, एनर्जी इफसिएंसी पर काम करना. इसके अलावा औद्योगिक उत्सर्जन में कमी लाने की भी जरूरत है.

 

 

 

डब्ल्यूएएचओ कर रहा यह काम

डब्ल्यूएचओ के सदस्य राज्यों ने 2015 में वायु प्रदूषण के प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभावों को रोकने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया था. अगले वर्ष, सदस्य राज्यों ने वायु प्रदूषण के प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभावों के लिए एक बढ़ी हुई वैश्विक प्रतिक्रिया के लिए एक रोड मैप पर सहमति व्यक्त की है. WHO चार स्तंभों पर काम कर रहा है:

  • ज्ञान आधार का विस्तार
  • निगरानी और रिपोर्टिंग
  • वैश्विक नेतृत्व और समन्वय
  • संस्थागत क्षमता सुदृढ़ीकर

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Air Pollution air pollution is a slow poison for the body. AQI faridabadnews faridabadnews24 from heart disease to cancer PM10 PM2.5 Pollution These are important measures
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.