Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए बड़ी बचत के आसान तरीके, आधा हो जाएगा आपके बिजली का बिल! लेकिन करने होंगे ये काम

जानिए बड़ी बचत के आसान तरीके, आधा हो जाएगा आपके बिजली का बिल! लेकिन करने होंगे ये काम

faridabadnews24By faridabadnews24October 29, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली. आजकल बिजली के भारी-भरकम बिलों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है. महंगाई के इस दौर में बिजली के बढ़ते बिल का झटका लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. इलेक्ट्रिसिटी की बढ़ती कीमतें और ज्यादा उपभोग के कारण बिल महंगा हो गया है. चूंकि, बिजली की दरों को कम करना आम आदमी के हाथों में नहीं है लेकिन इलेक्ट्रिसिटी का सही इस्तेमाल करके बढ़ते बिल पर नियंत्रण पाया जा सकता है. ऊर्जा की बचत के लिए बिजली का सही तरीके से इस्तेमाल करना बिल में थोड़ी राहत दे सकता है. घर और ऑफिस में कई छोटे-छोटे बदलाव करके आप बिजली की बचत कर सकते हैं. एक स्टडी के अनुसार, हीटिंग और कूलिंग रूम, घरेलू ऊर्जा खपत का लगभग 80% खर्च करते हैं.

 

 

LED बल्ब का इस्तेमाल करें
अगर आप अब भी पुराने बल्ब और ट्यूब लाइट का इस्तेमाल करते हैं तो इनकी जगह एलईडी लाइट का उपयोग करें. क्योंकि ये आपको सामान्य बल्ब से ज्यादा रोशनी देते हैं और इनसे बिजली की खपत भी काफी कम होती है. घर में एयर कंडीशनर को ज्यादा कम तापमान या बहुत अधिक तापमान पर ना चलाएं. वहीं, वॉशिंग मशीन में उसकी क्षमता के अनुसार ही कपड़े डालें. इसके अलावा कंप्यूटर या TV का इस्तेमाल ना होने पर इन्हें बंद कर दें, साथ ही ऊर्जा की खपत बचाने के लिए पावर सेविंग मोड का इस्तेमाल करें.

 

 

गीजर और हीटर चालू ना छोड़ें
अगर आप घर में गीजर और वॉटर या रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो इसका तापमान हमेशा कम पर ही रखें, साथ ही उपयोग के बाद इन्हें तुरंत बंद कर दें. क्योंकि ये उपकरण बिजली की सबसे ज्यादा खपत बढ़ाते हैं. अक्सर लोग इन उपकरण का इस्तेमाल करने के बाद इन्हें बंद करना भूल जाते हैं. चूंकि ठंड का मौसम आ गया है और इस दौरान इनका उपयोग बढ़ेगा, इसलिए इनके इस्तेमाल सावधानी बरतें.

 

 

सौलर पैनल का इस्तेमाल
घर में सोलर पैनल का उपयोग बिजली की खपत को आधे से भी ज्यादा कम कर सकता है. हालांकि, इसकी कीमत ज्यादा होती है लेकिन इसके इस्तेमाल से बिजली की खपत बचती है और इसकी कीमत की भरपाई हो जाती है. यह बिजली बचाने के लिए सबसे विश्वसनीय प्राकृतिक ऊर्जा का माध्यम है.

 

 

एनर्जी सेविंग सॉकेट डिवाइस का करें उपयोग
अगर आप हर दिन घर की लाइट बंद करना भूल जाते हैं तो एनर्जी सेविंग सॉकेट डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन गैजेट है. यह डिवाइस एक 230V 24×7 एनर्जी सेविंग सॉकेट टाइप डिजिटल प्रोग्रामेबल इलेक्ट्रॉनिक टाइमर दिया गया है जो आपको इन डिवाइसेज को ऑन करने और बेंद करने के लिए एक शेड्यूल सेट करने की अनुमति देता है.

 

 

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 Know easy ways to save big your electricity bill will be halved! But this work has to be done
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.