
महराजगंज : क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम पांच रुपये का लालच देकर युवक ने पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर आरोपित फरार हो गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने बताया कि पांच साल की बच्ची शुक्रवार शाम सामान लेने दुकान जा रही थी। रास्ते में 30 वर्षीय युवक स्वामीनाथ राजभर ने उसे पकड़ लिया। पांच रुपये का लालच देकर वह उसे अपने घर से तीन सौ मीटर दूर ताल की ओर ले गया। सुनसान स्थान पर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर वह फरार हो गया। बच्ची घर पहुंची तो उसे रक्तस्राव हो रहा था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। वे उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपित स्वामीनाथ राजभर के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में महराजगंज थानाध्यक्ष कमलाकांत वर्मा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
NEWS SOURCE : livehindustan
