Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुख्य प्रशासक ने कहा उठाए जाएंगे कदम, जमीन पर कब्जे कराने वाले अधिकारियों पर नहीं होती कार्रवाई

मुख्य प्रशासक ने कहा उठाए जाएंगे कदम, जमीन पर कब्जे कराने वाले अधिकारियों पर नहीं होती कार्रवाई

faridabadnews24By faridabadnews24November 8, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

faridabad: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सेक्टर व मार्केट में बेशकीमती जमीन पर कब्जों की भरमार है। सवाल ये है कि कब्जों के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। यदि बात करें पिछले पांच साल की तो कब्जे हटाने के लिए कार्रवाई तो हुई लेकिन जिम्मेदारी अधिकारी बचते रहे। प्राधिकरण की जमीन पर कालोनियां तक बस गई हैं। दुकानें बन गई हैं, ग्रीनबेल्ट भी कब्जे में हैं। इनकी वजह से आसपास प्लाट धारक परेशान रहते हैं। शिकायतें की जाती हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बाला जी जोशी ने इस बाबत उचित कदम उठाने की बात कही है।

 

कार्रवाई के नाम पर होती है खानापूर्ति

जब किसी मामले में उच्च अधिकारियों के पास शिकायत जाती हैं तो सिर्फ अतिक्रमण हटाकर वाहवाही लूटते रहते हैं। यदि समय-समय पर ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होती तो शायद कब्जे नहीं होते। इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन एलएन भूटानी कहते हैं कि यदि समय रहते कब्जों पर कार्रवाई हो जाए और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी जाए तो बेहतर होगा। कई अधिकारी ऐसे हैं जो सेवानिवृत्त हो गए हैं। जिनकी वजह से एचएसवीपी के कई सेक्टर व मार्केट में कब्जे व अतिक्रमण हैं।

 

हो रही है परेशानी

अधिकारियों की लापरवाही की वजह से न केवल आमजन को भी परेशानी हो रही है बल्कि अधिकारी कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं। समय पर यदि कब्जे होने से रोक दिया जाए तो शायद बड़ी परेशानी न बने। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बाईपास है। फिलहाल यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे बन रहा है। किनारे पर कब्जों की वजह से एक्सप्रेस-वे का काम गति नहीं पकड़ पाया है। आज भी किनारे पर काफी अवैध निर्माण हैं। इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद में मास्टर रोड की जमीन पर भी कब्जा किया हुआ है। इसकी वजह से मास्टर रोड नहीं बन पाई,सीवर लाइन और पेयजल लाइनें कनेक्ट नहीं हो सकी हैं। मास्टर रोड किनारे 20 से अधिक नर्सरी चल रही हैं। सभी चौक-चौराहों पर अतिक्रमण की भरमार है।

 

पांच साल रहे संपदा अधिकारी

प्राधिकरण की संपदा की जिम्मेदारी संपदा अधिकारी की होती है। सर्वे शाखा संपदा अधिकारी के आदेश पर काम करती है। फिलहाल एचएसवीपी में संपदा अधिकारी अमित गुलिया हैं। इनसे पहले जितेंद्र कुमार, परमजीत चहल, विकास ढांडा, विकास कालिया, भारत भूषण गोगिया, अमरदीप जैन, विकास ढांडा, प्रताप सिंह, महावीर प्रसाद, राजेश कुमार, रीगन कुमार संपदा अधिकारी के रूप में रहे हैं।

 

मेरे संज्ञान में यह सारा मामला है। अभी हमारी प्राथमिकता कब्जे हटाने की है। इस बारे में आदेश दे दिए गए हैं, जहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात है, तो इसकी पूरी छानबीन कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई होगी। अब बाकी अधिकारियों को भी यह आगाह किया जा रहा है कि अपने क्षेत्र में किसी जमीन पर कब्जे न होने दें। -अजीत बाला जी जोशी, मुख्य प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

 

NEWS SOURCE : jagran

Chief Administrator said that steps will be taken faridabadnews faridabadnews24 no action is taken against the officers who took possession of the land
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.