Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट, दिल्ली के साथ हरियाण और पंजाब में भी होगी बारिश

IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट, दिल्ली के साथ हरियाण और पंजाब में भी होगी बारिश

faridabadnews24By faridabadnews24November 8, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम/सोनीपत : दिल्ली-एनसीआर के शहरों के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब में भी एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में छाए स्मॉग के बीच आगामी दो दिन के दौरान बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में वायु प्रदूषण कहीं खराब तो कहीं पर बहुत खराब श्रेणी में चल रहा है। इस बीच मौसम में बदलाव के चलते वायु प्रदूषण में कुछ कमी आने के आसार बन रहे हैं। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवाएं चल रही हैं, जबकि 10 नवंबर (बुधवार) को बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके चलते वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है और यह खराब श्रेणी में आ सकता है।

 

दो दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

सोमवार की तरह ही मंगलवार की सुबह भी हल्की धुंध के साथ हुई। हल्की धुंध के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मंगलवार सुबह कम विजिबिलिटी का सामना करना पड़ा, लेकिन वाहन चालकों को कुछ खास परेशानी नहीं हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी एक दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आने लगेगी।

दिल्ली में बुधवार को हो सकती है बारिश

दरअसल, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नौ और 10 नवंबर को पंजाब और हरियाणा में बरसात होने की संभावना है। 10 को दिल्ली में भी हल्की वर्षा हो सकती है। इससे भी मौसम में बदलाव थोड़ा देखने को मिल सकता है।

 

ठंड में इजाफा होने के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, अभी एक दो दिन और ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट आने लगेगी। कुलमिलाकर सप्ताहंत मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। इसके साथ ही ठंड और वायु प्रदूषण दोनों में इजाफा होने के पूरे आसार हैं। यहां पर बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में नवंबर के तीसरे सप्ताह से ठीकठाक ठंड की शुरुआत हो सकती है। इस बार भी ठंड का असर फरवरी तक रहने के आसार हैं।

 

NEWS SOURCE : jagran

along with Delhi faridabadnews faridabadnews24 IMD issued fresh alert there will be rain in Haryana and Punjab
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.