
यूपी के रायबरेली जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां भैंस खोजने के बहाने एक गांव की रहने वाली युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीती शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे उसकी भैंस खूंटे से खुलकर कहीं चली गई थी। वह अपनी भैंस की खोजबीन के सिलसिले में गांव के बाहर खोजबीन कर रही थी। इसी बीच गांव से बाहर स्थित एक निजी नलकूप पर रामफेर के साथ गांव के सूर्यभान तथा वीरेंद्र उर्फ बउआ मौजूद थे। तीनो लोगों ने उसकी भैंस की खोजबीन करने के बहाने उसे पास के एक बाग में ले जाकर तीनों लोगों ने उसके साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी किसी को देने पर तीनों लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मैंने अपने घर पहुंच कर आपबीती परिजनों को बताई। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
NEWS SOURCE : livehindustan
