
नोएडा: भंगेल स्थित क्लीनिक में इलाज कराने आई महिला से डॉक्टर ने डिजिटल रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर को सेक्टर-92 से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। फेज-2 थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला सात सितंबर को भंगेल स्थित आयुर्वेदिक के डॉक्टर के क्लीनिक पर इलाज कराने गई थी। महिला का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने पहले तो उनके साथ डिजिटल रेप किया। फिर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
साथ ही, मामले के बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। आरोपी के क्लीनिक से निकलकर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ डिजिटल रेप सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद ही आरोपी फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस ने उसे बुधवार को डॉक्टर को सेक्टर-92 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसाइटी निवासी डॉक्टर सचिन कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से सहारनपुर के गांव बीराखेड़ी का रहने वाला है।
