
Love Jihad: मजदूर ठेकेदार मुस्लिम युवा ने बिहार में एक हिंदू युवती से जान पहचान बढ़ा ली। खुद को हिंदू बता उसे प्यार के झांसे में लिया और बिहार से यहां अपने गांव ले आया। जब उसे युवक के मुस्लिम होने की जानकारी हुई तो घर जाने की कोशिश की, लेकिन दबाव बनाकर उसने निकाह कर लिया। उससे एक बेटी भी हुई। अब दूसरी शादी कर उसे घर से निकाल दिया। युवती ने मंगलवार को एसपी के यहां गुहार लगाई और न्याय की मांग की है।
नाम बदल प्रेमजाल में फंसाया
बिहार के जिला मुंगेर निवासी युवती ने मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। तहरीर देते हुए युवती ने बताया कि पैलानी थाने के अदरी गांव निवासी गफ्फार खां पुत्र सत्तार खान लेबर ठेकेदार है। वह उसके क्षेत्र में मजदूरों को लेने अक्सर आता-जाता था। इस दौरान उससे बातचीत शुरु हुई और पूछने पर उसने अपना नाम गफ्फार सिंह (हिंदु) बताया और प्रेमजाल में फंसा लिया।
बंधक बना करता रहा दुष्कर्म
युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग चलने के कुछ दिन बाद आरोपित युवक उसे अपने गांव अदरी ले आया, जहां युवती को पता चला कि आरोपित युवक का असली नाम गफ्फार सिंह नहीं बल्कि गफ्फार खां है। इसके बाद जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित युवक ने उसे जबरन बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और कुछ समय बाद उससे निकाह कर लिया।
नाम के आगे लगा दिया बेगम
युवती ने तहरीर में बताया कि निकाह के बाद उसने मेरे नाम चांदनी के आगे बेगम लगा दिया। इसके कुछ दिनों बाद एक पुत्री हुई, अब वह 11 वर्ष की है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब आरोपित युवक का मन भर गया तो उसने मारपीट कर बेटी संग बाहर निकाल दिया और खुद दूसरी मुस्लिम युवती से शादी कर ली। पीड़िता ने बताया कि तब से वह न्याय के लिए दर-दर की ठोंकरे खा रही है और वह लव जिहाद का शिकार हो गई। पीड़ित युवती ने एसपी से आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जबरन मतांतरण कराने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
NEWS SOURCE : jagran
