
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : कुछ दिनों से फरीदाबाद में जितने भी आंगनवाड़ी केंद्र हैं सभी में सर्वोत्तम माता दिवस अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में उन माताओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपने साथ-साथ अपने शिशु का भी ध्यान रखा और अपने साथ साथ अपने बच्चे के स्वास्थ्य की सही जानकारी रखी और अपने बच्चे की सही देखभाल की ये पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी एक या एक से अधिक बेटी है माताओं को पुरस्कार रूप में नगद धनराशि भी दी जाएगी बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव और अनिता यादव इस अभियान का हिस्सा बनी और बल्लभगढ़ अहीर वाडे में चलाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर सभी माताओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उनके स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी दी साथ ही बच्चे के जन्म के बाद होने वाली दिक्कत के बारे में भी सही जानकारी उपलब्ध कराई l
सभी महिलाओं को समझाया कि जब तक वो खुद का ध्यान सही तरीके से नहीं रखेंगे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं बनेगी तब तक वो अपना और अपने बच्चे का भी सही से ध्यान नहीं रख पाएंगी ट्रस्ट ने सभी महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन और फल वितरित किए क्योंकि जहां फल महिलाओं के शरीर को ताकत देता है वही एक सैनिटरी नैपकिन उनके मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों को दूर रखता है ट्रस्ट ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ये आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी ट्रस्ट हमेशा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ कार्य करती रहेगी l

