Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, होटल रेडिसन ब्लू के मालिक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, होटल रेडिसन ब्लू के मालिक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

faridabadnews24By faridabadnews24November 20, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजधानी दिल्ली के यमुनापार के खेल गांव स्थित फ्लैट में शनिवार दोपहर को होटल रेडिसन ब्लू के मालिक 50 वर्षीय अमित जैन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में कर्ज होने के चलते खुदकुशी किए जाने की बात सामने आ रही है।  दरअसल, कोविड के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने करोड़ों रुपये का कर्ज लिया था, वह लोन चुका नहीं पा रहे थे। इस आधार पर ही आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अमित का मोबाइल और अन्य सामान कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है।


ड्राइवर के आने पर खुलासा हुआ 
अमित जैन परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर के नजदीक बने खेलगांव स्थित टावर नंबर-13 में किराये के मकान में रहते थे। परिवार में पत्नी नीतू जैन, बेटी खुशी और बेटा आदित्य हैं। अमित कौशांबी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के मालिक थे। वह भाई के साथ मिलकर होटल चला रहे थे। शुक्रवार को ही परिवार ने नोएडा में अपने मकान में शिफ्ट किया था, लेकिन अमित यहीं रुक गए थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अमित का ड्राइवर घर पहुंचा तो उसने देखा कि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी खटखटाने के बाद वह भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने सोसायटी वालों को इस बारे में बताया। उसने ही पुलिस को सूचित किया।

 
फ्लैट में पंखे से लटके मिले अमित 
कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अमित पंखे से लटके मिले। उन्हें तत्काल फंदे से उतारकर मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही अमित का परिवार भी अस्पताल पहुंचा। अब तक की जांच के मुताबिक कोविड के दौरान होटल व्यवसाय में काफी नुकसान हुआ था। अमित और उनके भाई ने कई बैंकों से कई सौ करोड़ का लोन लिया था। लेकिन वह लोन नहीं चुका पा रहे थे। माना जा रहा है कि उन्होंने इसकी वजह से यह कदम उठाया। पुलिस अमित के मोबाइल और लैपटॉप की पड़ताल कर सुसाइड नोट की तलाश कर रही है। साथ ही परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
faridabadnews faridabadnews24 No suicide note found owner of Hotel Radisson Blu committed suicide by hanging
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.