इंटरनेट पर इन दिनों एक ऑप्टिकल इल्यूजन वाली फोटो खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक बिल्ली सीढ़ी पर है। यह तस्वीर दिखाकर लोगों से पूछा जा रहा है कि बिल्ली सीढ़ी पर चढ़ रही है या नीचे उतर रही है। बहुत से इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि बिल्ली धीरे-धीरे ऊपर की तरफ जा रही है। वहीं कुछ इंटरनेट यूजर्स कह रहे हैं कि बिल्ली सीढ़ी से नीचे उतर रही है। वहीं, कुछ इंटरनेट यूजर्स ने और भी चौंकाने वाला दावा किया है। अब जरा आप भी इस तस्वीर को गौर से देखिए और बताइए कि बिल्ली सीढ़ी चढ़ रही है या फिर नीचे उतर रही है…
बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं पसंद
ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद से 18,800 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इस कमेंट भी किया है। एक शख्स ने इस पर मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि पहले तो यह पता लगाया जाना चाहिए कि कैमरामैन कहां खड़ा था। वह सीढ़ियों के नीचे खड़ा था या फिर ऊपर? एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर पंजों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। गर वह चल रही है तो वह पंजा एक सीढ़ी पर टिका हुआ है। चूंकि बायां पंजा सीढ़ी को घेरता है, इसलिए वह चढ़ रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह श्रोडिंगर की बिल्ली है। यह सीढ़ियों से ऊपर-नीचे दोनों तरफ जा रही है।

जानिए, असलियत में कहां जा रही है बिल्ली
इसी तरह से तमाम लोग अपना-अपना लॉजिक लगा रहे हैं। हर कोई अपने-अपने ढंग से खुद को सही साबित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बिल्ली नीचे की तरफ आ रही है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि बिल्ली ऊपर की तरफ जा रही है। अगर आप भी इस तस्वीर को देखने के बाद अभी तक डिसाइड नहीं कर सके हैं कि बिल्ली ऊपर जा रही या नीचे तो हम आपकी मदद करते हैं। असल में बिल्ली सीढ़ियों से नीचे उतर रही है। इसके पीछे सटीक वजहें भी हैं। सबसे पहले, सीढ़ी की नाक राइजर के ऊपर चिपक रही है। दूसरा, बिल्ली के नीचे लटकती नाक के नीचे की परछाई।

NEWS SOURCE : livehindustan