Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रेमिका ने पति के साथ मिल प्रेमी को टुकड़े-टुकड़े कर फेंका, श्रद्धा मर्डर केस की तर्ज पर बिहार में भी हत्या

प्रेमिका ने पति के साथ मिल प्रेमी को टुकड़े-टुकड़े कर फेंका, श्रद्धा मर्डर केस की तर्ज पर बिहार में भी हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24November 20, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पटना : दिल्ली की श्रद्धा की हत्‍या कर उसके शव के 35 टुकड़े किए जाने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। दिल दहला देने वाली ऐसी ही एक घटना बिहार में भी हुई है। कहानी में फर्क केवल इतना है कि बिहार में प्रेमी की हत्‍या कर शव को टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए गए थे। श्रद्धा मर्डर केस की तरह बिहार में हुई हत्‍या के पीछे भी प्रेम-प्रसंग ही था।

 

पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्‍या

बिहार के नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के नांनद गांव का रहने वाला विकास चौधरी बुधवार की देर शाम अचानक लापता हो गया। अगले दिन उसके कटे हुए हाथ और पैर निकटवर्ती दीपनगर के मेघी गांव के पास से मिले। इसके बाद खोजबीन के दौरान धड़ दीपनगर के ही सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से तो बोरे में बंद सिर पटना में पुनपुन नदी से बरामद किए गए।

 

घर से निकला, वापस लौटे कटे अंग

विकास के पिता नरेश चौधरी ने बताया कि उनका बेटा बाइक से पावापुरी जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो काल करने पर उनसे नालंदा आने की बात कही। अगली सुबह से उसका फोन बंद हो गया। उसके नहीं मिलने पर स्थानीय सिलाव थाना को सूचना दी गई। इसी बीच किसी युवक के कटे अंगों के मिलने की जानकारी मिली तो उनसे विकास की पहचान की।

 

प्रेम प्रसंग में हो गई युवक की हत्‍या

विकास के स्वजनों ने किसी से भी दुश्मनी से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने जांच के क्रम में घटना में प्रेम प्रसंग का कोण तलाश लिया। पुलिस ने जब शादीशुदा प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का राज खुल गया। पता चला कि विकास की प्रेमिका ज्योति देवी तथा उसके पति रंजन ने हत्‍याकांड को अंजाम देकर शव को टुकड़े-टुकड़े कर ठिकाने लगाया था।

 

 

प्रेमिका से मिलने गया था ससुराल

पुलिस जांच में पता चला कि विकास अपनी शादीशुदा प्रेमिका ज्योति से मिलने उसकी ससुराल नूरसराय के बाराखुर्द गांव चला गया था, जिसकी भनक ज्योति के पति रंजन को लग गई। इससे उसने आपा खो दिया। फिर पत्नी के साथ मिलकर विसकी हत्या कर दी।

 

 

पुलिस कर रही दंपती से पूछताछ

सदर डीएसपी डाक्‍टर शिब्ली नोमानी ने बताया कि विकास अपनी प्रेमिका ज्योति के मायके नालंदा के बिहार स्थित रामचंद्रपुर के घर में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया, लेकिन इस प्‍यार को मुकाम नहीं मिल सका। दोनों की अलग-अलग शादियां हो गईं। विकास एक बेटे का बाप है ताे ज्योति के भी दो बेटे हैं, लेकिन दोनों का प्‍यार चलता रहा। अंततः पति ने पत्‍नी के प्रेमी की हत्‍या कर दी, जिसमें पत्‍नी ने भी साथ दिया। पुलिस दंपती से पूछताछ कर रही है।

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Girlfriend threw boyfriend into pieces with husband murder in Bihar on the lines of Shraddha murder case
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.