Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिना सीढ़ी की छत पर चढ़ाकर टंकी में भरवाया गया पानी, इस स्कूल में बच्चों की जान से हो रहा खिलवाड़

बिना सीढ़ी की छत पर चढ़ाकर टंकी में भरवाया गया पानी, इस स्कूल में बच्चों की जान से हो रहा खिलवाड़

faridabadnews24By faridabadnews24November 20, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी विद्यालयों के कायाकल्प की हकीकत कुछ अलग दास्तान बयां कर रही है। यूपी के अमेठी शहर में संचालित शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और भविष्य से प्रबंधन किस तरह का खिलवाड़ कर रहा है, इसका अंदाजा आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो से लगा सकते हैं। जिसमें स्कूल पढ़ने आए छात्रों को बिना बाउंड्री वॉल वाली छत पर चढ़ाकर, उनसे पानी के टैंक में बाल्टी से पानी भरवाया जा रहा है।

 

बच्चों से टंकी में पानी भरवाने का वीडियो वायरल
जानकारी मुताबिक पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी में भादर ब्लॉक के नगरडीह गांव के इस्लामपुर बड़ा प्राथमिक विद्यालय का है। जहां हाल ही में इस स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बिना सीढ़ी के विद्यालय के छत पर चढ़कर छोटे-छोटे बच्चों से टंकी में पानी भरवाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर दुर्भाग्यवश किसी बच्चे का पैर सीढ़ी या छत्त से फिसल जाता तो एक बड़ी दुर्घटना का रूप भी ले सकता था। बच्चे स्कूल में पढाई करने जाते हैं और ज्ञान प्राप्त करने जाते है ना की महदूरी करने। वहीं  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है।

 

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लापरवाह प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड
आपको बता दें कि यहां स्कूल में पूरी तरह से शिक्षकों की लापरवाही नजर आ रही है। बच्चों की जान जोखिम में डाल कर उन्हें बिना किसी सुरक्षा के स्कूल की छत पर पानी चढ़ाने को मजबूर किया जा रहा है। अगर स्कूल के शिक्षकों की इस लापरवाही के कारण अगर किसी बच्चे को कुछ हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। हम बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजते है लेकिन इस तरह की तस्वीरें जब हम सोशल मीडिया पर देखते हैं तब यही लगता है कि इस प्रकार की लापरवाही और गैर जिम्मेदार हरकत बच्चों का भविष्य सुधारने की जगह उल्टा खतरे में डाल रही है। वहीं इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने इस पूरे मामले में प्रधानाध्यापक की लापरवाही मानी है और लापरवाह प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 playing with the lives of children in this school Water is filled in the tank by climbing on the roof without ladder
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.