Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लायक बेटा बनकर करूंगा क्षेत्र के लोगों की सेवा : संदीप शर्मा

लायक बेटा बनकर करूंगा क्षेत्र के लोगों की सेवा : संदीप शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24November 21, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : जिला परिषद के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वार्ड नंबर-6 से बसपा उम्मीदवार डॉली शर्मा ने अपने चुनाव प्रचार में पूरी जान झोंक दी। इस दौरान डॉली शर्मा के प्रतिनिधि संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने जहां मोहना, हीरापुर, नरियाला, जवां, अटेरना, पन्हेड़ा खुर्द, पन्हेड़ा कलां, महमूदपुर आदि गांवों में कई सभाओं को संबोधित किया वहीं रोड शो निकालकर लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। इस दौरान छत्तीस बिरादरी के लोगों ने भी संदीप शर्मा को अपना भरपूर समर्थन देने का आर्शीवाद देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर उपस्थितजनों के संबोधित करते हुए संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है और इसी उद्देश्य के चलते वह राजनीति में आए है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 15 वर्षाे से लोगों के सुख-दुख में अपनी भागेदारी निभाते आए है और लोगों को जब वह मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान देखते है तो वह खुद परेशान हो जाते है, इसलिए उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया ताकि जनता का प्रतिनिधि बनकर वह लोगों की न केवल समस्याएं दूर करवाएंगे बल्कि उन्हें वो मौलिक व बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे, जिन पर उनका अधिकार है।

 

 

उन्होंने कहा कि वह जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि बेटा बनकर इस वार्ड के लोगों की सेवा करेंगे। संदीप शर्मा ने कहा कि वह वायदे नहीं बल्कि काम करने में विश्वास करते है और आज छत्तीस बिरादरियों ने मिलकर जो आर्शीवाद उन्हें दिया है, उसका वह सम्मान करते है और उन्हें विश्वास दिलाते है कि अगर जनता ने उन्हें विजयी बनाकर अपना जनप्रतिनिधि चुना तो वह विकास के मामले में वार्ड नंबर-6 की काया पूरी तरह से बदल देंगे। संदीप शर्मा ने कहा कि वार्ड की जनता ही उनका परिवार है और उनके हक हकूक की आवाज को बुलंद करने के लिए वह चुनाव लड़ रहे है और उन्हें विश्वास है कि जनता उन्हें आर्शीवाद देकर जिला परिषद में भेजने का काम करेगी।

faridabadnews faridabadnews24 I will serve the people of the region as a worthy son: Sandeep Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.