Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रेप के आरोप पर कांग्रेस MLA ने दी सफाई, उसने मुझसे 10 करोड़ रुपए मांगें…नहीं दिए तो झूठे आरोप लगा

रेप के आरोप पर कांग्रेस MLA ने दी सफाई, उसने मुझसे 10 करोड़ रुपए मांगें…नहीं दिए तो झूठे आरोप लगा

faridabadnews24By faridabadnews24November 21, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

धार: रेप के आरोप पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया सामने आई है। विधायक ने बेबाकी से खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया और कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए व मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए षड्यंत्र करके मुझे बदनाम किया जा रहा है। विवाहित महिला (फरियादी) द्वारा मुझसे दस करोड़ रुपए मांगे गए। वह पैसे नहीं देने पर मेरा राजनीतिक कैरियर खत्म करने की धमकी दे रही है। विधायक उमंग सिंगार ने आगे यह भी कहा कि पिछले कई दिनों से मुझसे दस करोड़ रुपए मांग रही है। नहीं देने पर मेरे खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने की धमकी दे रही थी।

 

 

वह मुझे पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रही थी। मेरे से मारपीट कर गाली गलौज कर रही थी। इस वजह से मैंने भी पुलिस में कुछ दिन पहले उसके खिलाफ आवेदन दिया था। साथ ही इस विवाद को लेकर वह मुझे प्रताड़ित कर रही है। वह ब्लैकमेल कर रही है। राजनीतिक षड्यंत्र करके मुझे फंसाया जा रहा है। मैं आदिवासी समाज से आता हूं। इसलिए मेरे साथ राजनीतिक षड्यंत्र करके मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैंने जबसे उसके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की है। इसी बात को लेकर वह मेरे खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रही है और झूठे प्रकरण दर्ज करवा रही है। साथ ही राजनीतिक कैरियर को खराब एवं बदनाम करने के लिए मेरे साथ षड्यंत्र कर रही है।

 

 

 

विधायक उमंग सिंगार ने यह भी बताया कि दिनांक 2.11.2022 मैंने उसके खिलाफ नौगांव थाने धार में आवेदन दिया था कि वह मुझे ब्लैकमेल कर रही है। वह मुझे षड्यंत्र कर फंसाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ धार के नौगांव थाने में 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंघार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जानकारी खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी।

 

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

 

Congress MLA gave clarification on the allegation of rape faridabadnews faridabadnews24 he demanded Rs 10 crore from me if he did not give then he was accused of falsehood
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.