
पत्नी की मौत का बहाना बनाकर एक युवक ने बेवा के साथ दुष्कर्म किया। उसको शादी करने का झांसा भी दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास भी किया गया। आईजी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। तब से वह अकेली रहती थी। दो साल पहले फेसबुक से कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में चौकीदार के पद पर तैनात शिव कुमार से उसकी दोस्ती हो गई। शिव कुमार ने मैसेज के माध्यम से सहानाभुति जताकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
इसके बाद वह अक्सर उसके यहां आने जाने लगा। आरोप है कि शिव कुमार ने अपनी पत्नी की मौत हो जाने की बात कहते हुए उससे शादी का प्रस्ताव रखा। जून 2021 को शिव कुमार ने उसे कॉलेज परिसर स्थित कमरे पर बुलाया। वहां कोल्ड डिंक में नशा देकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। होश में आने पर जब विरोध किया, तो आरोपी ने शादी करने की बात कहकर उसको चुप कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कुछ माह बाद शिव कुमार की पत्नी, पुत्र और पुत्रवधु कमरे पर पहुंचे, तो उसे सच्चाई का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
NEWS SOURCE : livehindustan
