
मौरावां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक सप्ताह पहले वह कचहरी से घर आ रही थी। बाईपास पर रमेश चंद्र निवासी इंद्रा नगर कोतवाली सदर अपनी बाइक रोककर उससे बातचीत कर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। मंगलवार को आरोपी उसे बाइक से जंगल के अंदर ले गया। उसकी मंसा को भांप कर उसने विरोध किया तो रमेश ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और डरा धमका कर छोड़ दिया। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर अन्नपूर्णा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी माखी क्षेत्र के नगवा गांव के जूनियर स्कूल का अध्यापक है।
NEWS SOURCE : livehindustan
