Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 3 नए पुलिस कमिश्नरेट में आयुक्त तैनात, यूपी में 16 आइपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

3 नए पुलिस कमिश्नरेट में आयुक्त तैनात, यूपी में 16 आइपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

faridabadnews24By faridabadnews24November 29, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लखनऊ  IPS Transfer in UP: गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट बनाने की घोषणा के बाद कमिश्नर के नाम पर कई कयास लगाए जा रहे थे, सोमवार देर रात इस पर विराम लग गया। यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 16 आइपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें आगरा, गाजियाबाद व प्रयागराज में स्थापित नए पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्तों की तैनाती किए जाने के साथ ही तीन रेंज व तीन जिलों में भी नए अधिकारियों को तैनाती दी गई है। वहीं गौतमबुद्धनगर व वाराणसी के आयुक्तों को बदला गया है।

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस कमिश्नरेट में आइजी स्तर के अधिकारियों को मौका दिया है। आगरा में आइजी डा.प्रीतिंदर सिंह, प्रयागराज में आइजी रमित शर्मा, गाजियाबाद में आइजी अजय मिश्रा व गौतमबुद्धनगर में आइजी लक्ष्मी सिंह को पुलिस आयुक्त बनाई गई हैं, जबकि वाराणसी के नए पुलिस आयुक्त बीते दिनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लाैटे एडीजी अशोक मुथा जैन बनाए गए हैं। केंद्रीय प्रतियुक्ति से वापस आने के बाद अब तक प्रतीक्षारत चल रहे आइजी अजय मिश्रा को भी पुलिस आयुक्त के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग में सचिव के पद पर तैनात रहे आइजी तरुण गाबा को भी फील्ड में तैनाती दी गई है। उन्हें आइजी लखनऊ रेंज बनाया गया है।

 

इसके अलावा बरेली व प्रयागराज रेंज में नई तैनाती की गई हैं। अयोध्या, बहराइच व मथुरा की कमान भी बदली गई है। पुलिस विभाग में जल्द अन्य अधिकारियोें के तबादलों की भी तैयारी है। आगरा, गाजियाबाद व प्रयागराज कमिश्नरेट में जल्द अन्य नए अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी।

 

आइपीएस अधिकारियों की तबादला लिस्ट

  • नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती
  1. अशोक मुथा जैन – एडीजी, प्रतीक्षारत डीजीपी मुख्यालय – पुलिस आयुक्त वाराणसी।
  2. आलोक सिंह – पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर – एडीजी, डीजीपी मुख्यालय।
  3. ए.सतीश गणेश – पुलिस आयुक्त, वाराणसी – एडजी, डीजीपी मुख्यालय।
  4. लक्ष्मी सिंह – आइजी, लखनऊ रेंज – पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर।
  5. अजय मिश्रा – आइजी, प्रतीक्षारत डीजीपी मुख्यालय – पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद।
  6. डा.प्रीतिंदर सिंह – आइजी, कारागार प्रशासन लखनऊ – पुलिस आयुक्त, आगरा।
  7. रमित शर्मा – आइजी, बरेली रेंज – पुलिस आयुक्त प्रयागराज।
  8. तरुण गाबा – सचिव, गृह विभाग – आइजी, लखनऊ रेंज।
  9. डा.राकेश सिंह – आइजी, प्रयागराज रेंज – आइजी बरेली रेंज।
  10. चंद्र प्रकाश द्वितीय – आइजी,एसएसएफ लखनऊ – आइजी, प्रयागराज रेंज।
  11. मुनिराज जी – एसएसपी गाजियाबाद – एसएसपी आयोध्या।
  12. प्रशांत वर्मा – एसएसपी अयोध्या – एसपी बहराइच।
  13. केशव कुमार चौधरी – एसपी बहराइच – अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त आगरा।
  14. शैलेश पांडेय – एसएसपी प्रयागराज – एसएसपी मथुरा।
  15. अभिषेक यादव – एसएसपी मथुरा – एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ।
  16. प्रभाकर चौधरी – एसएसपी आगरा – सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर।

 

NEWS SOURCE : jagran

16 IPS officers transferred in UP Commissioner posted in 3 new police commissionerates faridabadnews faridabadnews24 See list
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.