Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा जुटी जीत की तैयारी में, क्या फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम के चुनाव होंगे एक साथ

भाजपा जुटी जीत की तैयारी में, क्या फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम के चुनाव होंगे एक साथ

faridabadnews24By faridabadnews24November 30, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद हरियाणा भाजपा के रणनीतिकार अब गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित मानेसर तीनों नगर निगम के चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। गुरुग्राम में भाजपा कोर कमेटी व संसदीय दल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने संगठन में इस बाबत स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अब तीनों नगर निगम जीतने की रूपरेखा को अंतिम रूप देना चाहिए।

 

इसके लिए जो सरकार व संगठन की तरफ से प्रयास किए जाने हैं, उन्हें समय से पहले पूरा कर लिया जाए। इसके बाद रोहतक बैठक के दौरान भी प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने तीनों नगर निगम के बनाए गए प्रभारियों से चुनाव के लिए उपयुक्त समय भी प्रस्तावित करने के लिए कहा है, ताकि सरकार की तरफ से चुनाव आयोग को चुनाव कराने के लिए उपयुक्त सुझाव देने में कोई परेशानी न हो।

खत्म हो चुका है फरीदाबाद और गुरुग्राम नगर निगम का कार्यकाल

बता दें, भाजपा ने करनाल के सांसद संजय भाटिया को फरीदाबाद, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डाक्टर कमल गुप्ता को गुरुग्राम और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को मानेसर नगर निगम में चुनाव प्रभारी बनाया है। इन तीनों नगर निगम में चुनाव कराए जाने हैं। फरीदाबाद नगर निगम का गत वर्ष फरवरी में गुरुग्राम निगम का इस वर्ष दो नवंबर को कार्यकाल खत्म हो चुका है। मानेसर नगर निगम के गठन को भी दो साल का समय बीत चुका है।कांग्रेस सहित भाजपा नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ते हैं। इसलिए ये चुनाव सत्ता और विपक्ष की लोकप्रियता के पैमाने भी तय करते हैं।

 

राहुल की यात्रा को लेकर भी आगे पीछे हो सकती है चुनाव की तिथि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में राजस्थान से हरियाणा के मेवात क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यहां से यात्रा गुरुग्राम के सोहना से फरीदाबाद में प्रवेश करेगी। राहुल की यात्रा तीन दिन तक गुरुग्राम और फरीदाबाद में रहेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा के रणनीतिकार इसका ध्यान भी रखेंगे, क्योंकि नगर निगम के चुनाव दौरान यदि यात्रा गुरुग्राम-फरीदाबाद में प्रवेश करेगी तो इसके माहौल का असर पड़ सकता है। कांग्रेस के रणनीतिकार विचार कर रहे हैं कि नगर निगम चुनावों में राहुल सहित कुछ प्रमुख नेताओं को स्टार प्रचारक की श्रेणी में रखा जा सकता है। कांग्रेस की इस रणनीति पर भाजपा का भी ध्यान केंद्रित है।

 

भाजपा के मुकाबले में नहीं

ओमप्रकाश धनखड़ (भाजपा अध्यक्ष, हरियाणा) का कहना है कि भाजपा भाजपा प्रदेश स्तर पर सभी जगह संग्ठनात्मक दृष्टिकोण से पूरी तरह मजबूत है। इन तीन सहित कहीं अन्यत्र भी यदि कोई चुनाव होते हैं तो पार्टी तैयार है। भाजपा के सामने कांग्रेस या अन्य किसी दल से कोई चुनौती नहीं है। कांग्रेस का तो अभी तक जिला स्तरीय संगठन भी नहीं बना है।

 

NEWS SOURCE : jagran

BJP preparing for victory faridabadnews faridabadnews24 Gurugram and Manesar Municipal Corporation elections be held simultaneously will Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.