
बहराइच वन प्रभाग की रुपईडीहा रेंज के जंगल से सटे बख्शी गांव मंगलवार को शाम बकरी चराने गए बालक को तेंदुआ जंगल में खींच ले गया। शाम को जब बालक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने तलाश की। बुधवार की सुबह तालाब के आगे झाड़ियों में किशोर की क्षत विक्षत लाश पाई गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। वन व पुलिस महकमे की टीमें मौके पर पहुंच गई है।
रूपईडीहा / बाबागंज संवाद के अनुसार रूपईडीहा वन रेंज के बख्शी गांव में मंगलवार की शाम को बकरी चराने गए माधवपुर निदौना के बख्शी गांव निवासी 12 वर्षीय अरमान पुत्र इब्राहिम जब शाम को अपने घर वापस नहीं हुआ। तो परिजनों को चिंता सताने लगी परिजनों ने कई लोगों के साथ आसपास ढूंढना शुरू किया। पूरी रात बालक का पता नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने तालाब के पास जंगल की झाड़ियों में बालक का क्षत-विक्षत शव देखा। परिजनों को सूचना दी तो गांव में कोहराम मच गया ।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम यादव ने थाने व वन विभाग को सूचना दी। पुलिस ववन विभाग की टीमों ने पहुंच कर लाश को कब्जे में ले लिया है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । सोमवार शाम को भी इसी गांव में रिश्तेदारी में आई जैतापुर निवासनी 12 वर्षीय आंचल पुत्री गणेशी को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था ।वन दरोगा विनय कुमार राणा , वन रक्षक अनंत राम अपने आसपास के ग्रामीणों को जंगल की ओर न आने को जागरूक किया है। समूह के रूप में खेत खलिहान में जाएं। किसी भी वन्यजीव की आहट मिलते ही तुरंत वन चौकी पर जानकारी दे। बालक की मौत से बख्शीगांव व आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है।
NEWS SOURCE : livehindustan
