Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 70 लाख है फीस, मिलती है 1 करोड़ रुपये सैलरी, मेडिकल नहीं, बच्चे खिलाने का कोर्स है सबसे महंगा

70 लाख है फीस, मिलती है 1 करोड़ रुपये सैलरी, मेडिकल नहीं, बच्चे खिलाने का कोर्स है सबसे महंगा

faridabadnews24By faridabadnews24November 30, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

World Most Precious Course: आमतौर पर मेडिकल की पढ़ाई को सबसे महंगा माना जाता है. पढ़ाई अगर प्राइवेट यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से हो तो यह और भी ज्यादा हो जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि मेडिकल से भी ज्यादा महंगा एक कोर्स है, जिसे लेकर भारत में अभी उतना रुझान नहीं है, लेकिन इसे करने के लिए इंग्लैंड और अमेरिका जैसे देशों में काफी क्रेज नजर आता है. इसकी फीस इतनी है कि हर किसी के वश की इसकी पढ़ाई संभव नहीं है. हम जिस कोर्स की बात कर रहे हैं, उसका नाम नैनी है और 4 साल के इस कोर्स की फीस 65-70 लाख रुपये है.

 

 

ये कॉलेज है सबसे ज्यादा फेमस

इस कोर्स के लिए इंग्लैंड स्थित नॉर्लैंड कॉलेज (Norland College) को सबसे खास माना जाता है. यह काफी पॉपुलर है और इसे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नैनी ट्रेनिंग स्कूल के रूप में जाना जाता है. इसके इतिहास की बात करें तो यह 130 साल पुराना है. यहां नैनी यानी आया की बेस्ट ट्रेनिंग दी जाती है. नॉर्लैंड कॉलेज से पढ़ने वालीं नैनी ब्रिटेन और यूरोप के देशों में अमीर परिवारों में अपनी सेवाएं देती हैं. इस काम के लिए एक नैनी सालाना 1 करोड़ रुपये तक सैलरी लेती हैं.

ऐसे हुई कॉलेज की स्थापना

इस ब्रिटिश कॉलेज की स्थापना 25 सितंबर 1892 को एमिली वार्ड ने की थी. उनका मकसद यहां बेहतरीन आया तैयार करने का था. वह यहां हर उस चीज की ट्रेनिंग देना चाहती थीं, जिससे बच्चे की देखभाल अच्छे से हो सके. शुरुआत में इसे अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन देखते ही देखते ये कॉलेज दुनियाभर में सबसे प्रतिष्ठित नैनी ट्रेनिंग स्कूल बन गया. यहां से शाही परिवार और बड़े कारोबारी नैनियों को अपने बच्चों की परवरिश के लिए ले जाते हैं.

 

 

मिलती है इन चीजों की ट्रेनिंग

नॉर्लैंड कॉलेज में ट्रेनिंग लेने वाली महिलाओं को खाना बनाना, सिलाई करना और बच्चे की देखभाल करना सिखाया जाता है. इसके अलावा चार साल की पढ़ाई भी होती है. इस दौरान उन्हें बताया जाता है कि बच्चों के नखरों से कैसे निपट सकते हैं, किसी आपातकालीन स्थिति में कैसे निकल सकते हैं, खुद को और बच्चे को कैसे सेफ रख सकते हैं. इसके अलावा बच्चों को भी सेल्फ डिफेंस सिखाने की ट्रेनिंग दी जाती है.

 

एक साल का खर्च 16 लाख रुपये तक

अब बात अगर इसमें पढ़ाई के लिए आने वाले खर्च की बात करें तो आप उसे सुनकर हैरान हो जाएंगे. दरअसल, नॉर्लैंड कॉलेज में पढ़ना ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ने से ज्यादा खर्चीला है. यहां पढ़ना सबसे बस की बात नहीं है. यहां चार साल की ट्रेनिंग होती है. इसमें एक साल की फीस करीब 16 लाख रुपये (20,000 डॉलर) होती है. अन्य दूसरे खर्च मिलाकर 4 साल की फीस 70 लाख तक पहुंच जाती है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

child feeding course is most expensive faridabadnews faridabadnews24 Fee is 70 lakhs Nanny College Norland College not medical salary is 1 crore rupees United Kingdom
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.