Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तरीका जानकर हो जाएंगे दंग, बीमा के ₹1.90 करोड़ लेने के लिए करा दी पत्नी की हत्या!

तरीका जानकर हो जाएंगे दंग, बीमा के ₹1.90 करोड़ लेने के लिए करा दी पत्नी की हत्या!

faridabadnews24By faridabadnews24December 1, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Husband accused of killing Wife: जयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति की ओर से बीमा के 1.90 करोड़ रुपये लेने के लिए अपनी पत्नी की सड़क दुर्घटना के जरिये कथित रूप से हत्या कराने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पति महेश और मुकेश के अलावा एसयूवी मालिक राकेश सिंह और एक अन्य व्यक्ति सोनू को गिरफ्तार किया गया है. दो अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है.

 

5 अक्टूबर को हुई वारदात

पुलिस ने बताया कि महिला शालू अपने पति के कहने पर अपने भाई राजू के साथ 5 अक्टूबर को सुबह करीब 4:45 बजे बाइक पर बैठकर मंदिर जा रही थी, तभी एक एसयूवी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और राजू ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शालू के परिजनों को लगा कि यह एक सड़क दुर्घटना है, लेकिन पुलिस को संदेह हुआ और उसने मामले के सभी पहलुओं की जांच की.

 

कुछ समय पहले कराया था बीमा

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) वंदिता राणा ने बुधवार को बताया कि शालू के पति महेश चंद ने अपनी पत्नी का कुछ समय पहले 40 साल की अवधि के लिए बीमा कराया था, जिसके तहत प्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1.90 करोड़ रुपये मिलने थे. उन्होंने बताया कि महेश और शालू की शादी 2015 में हुई थी और उनकी एक बेटी है. उन्होंने बताया कि शादी के दो साल बाद दोनों में झगड़े होने लगं और शालू अपने मायके में रहने लगी थी. उसने 2019 में घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था.

 

मन्नत की बात कहकर बाइक से भेजा

राणा ने बताया कि इसी बीच महेश ने शालू के नाम बीमा कराने के बाद उसकी हत्या करने की साजिश रची और जब वह मायके रह रही थी, तो वह इसी इरादे से उससे नियमित रूप से बात करने लगा. उन्होंने बताया कि उसने शालू से कहा कि उसकी एक इच्छा है और इसे पूरा करने के लिए उसे (शालू को) बिना किसी को बताए बाइक से लगातार 11 दिनों तक हनुमान मंदिर जाना होगा. उसने यह भी कहा कि एक बार उसकी इच्छा पूरी हो जाने पर वह उसे अपने साथ घर ले आएगा, जिसके बाद शालू ने अपने भाई के साथ बाइक से मंदिर जाना शुरू कर दिया.

 

हत्या के लिए दी थी सुपारी

राणा ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की सड़क हादसे में हत्या कराने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले मुकेश सिंह राठौड़ नाम के व्यक्ति को पैसे दिए, जिसने एसयूवी से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी. इसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 got the wife murdered to get ₹ 1.90 crore for insurance! You will be shocked to know the method
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.