Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है मास्टरमाइंड, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया गोल्डी बराड़,

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है मास्टरमाइंड, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया गोल्डी बराड़,

faridabadnews24By faridabadnews24December 2, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पंजाबी गायक और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। भारत की खुफिया एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय सूत्रों से यह बड़ा इनपुट मिला है। हालांकि अभी तक इस मामले में कैलिफोर्निया सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। खुफिया विभाग रॉ, आईबी, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और पंजाब इंटेलिजेंस को ऐसे इनपुट जरूर मिले हैं कि गोल्डी बराड़ वहीं है और उसे हिरासत में लिया गया है।

 

 

कौन है गोल्डी बराड़?
गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। वह महज 28 साल की उम्र का है। बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में पैदा हुआ था और वह भारतीय नागरिक है। 2017 में एक छात्र के तौर पर वह भारत से कनाडा पहुंचा था। गोल्डी के खिलाफ भारत में हत्या की कोशिश, हत्या, आपराधिक साजिश, अवैध फायरआर्म्स की आपूर्ति आदि जैसे गंभीर आरोप हैं। बराड़ को मूसेवाला की हत्या का मास्टरमांइड भी माना जाता है।

 

 

मूसेवाला के हत्यारे को फोन पर दे रहा था निर्देश
मूसेवाला हत्याकांड की गुत्थी अभी तक पूरी तरह से सुलझ नहीं पाई है। घटना को लेकर कई नई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। कहा जाता है कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ मुख्य शूटर से बराबर संपर्क में था और फोन पर लगातार निर्देश दे रहा था। फोन कॉल के जरिए हुई बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग सामने आई थी। शूटर और गोल्डी बराड़ के बीच हुई फोन पर बातचीत से पता चलता है कि 28 मई की दोपहर में मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती के आदेश आते ही हत्यारे घटना को अंजाम देने के लिए तेजी से एक्टिव हो गए थे। पंजाबी सिंगर की हत्या के एक दिन पहले यानी 28 मई को घटना में शामिल मुख्य शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी के पास गोल्डी बराड़ का फोन आया था।

NEWS SOURCE : livehindustan
faridabadnews faridabadnews24 Goldie Brar caught in California Sidhu Musewala is the mastermind of the murder
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.