Self Add

600 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, मंदी की आहट के बीच Oyo का ऐलान

IMAGES SOURCE : GOOGLE

मंदी के माहौल में हॉस्पिटैलिटी कंपनी ओयो ने छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 600 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। कंपनी के मुताबिक कई प्रोजेक्ट्स को बंद करने के अलावा टीम मर्जर का फैसला लिया गया है। इस वजह से 600 कर्मचारियों की छंटनी होगी। बता दें कि ओयो के पास 3700 से ज्यादा कर्मचारी हैं। कंपनी ने ये भी बताया है कि वह सेल्स डिपार्टमेंट में 250 अधिकारियों की भर्ती करेगी।

क्या कहा कंपनी के मालिक ने:ओयो के संस्थापक और समूह सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा-हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि जिन लोगों को हम जाने दे रहे हैं, उनमें से अधिकांश को अच्छी जगह काम मिल जाए। इन कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए ओयो टीम का प्रत्येक सदस्य और खुद मैं सक्रिय रूप से काम करूंगा।

 

कैसे रहे छमाही नतीजे: हाल ही में ओयो ने बताया था कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने 63 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ (एबिटा) दर्ज किया है। एक साल पहले इसी अवधि में ओयो नुकसान में थी। अप्रैल-सितंबर 2022 की छमाही में ओयो का राजस्व 24 प्रतिशत बढ़कर 2,905 करोड़ रुपये हो गया।

 

आने वाला है आईपीओ: बता दें कि ओयो अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास फ्रेश डॉक्युमेंट सब्मिट किए हैं। ऐसा अनुमान है कि आईपीओ साल 2023 के शुरुआती महीनों में लॉन्च हो जाए।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea