Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » होर्डिंग लगाकर ढूंढ रही प्यार, करोड़पति महिला को शादी के लिए नहीं मिल रहा लड़का!

होर्डिंग लगाकर ढूंढ रही प्यार, करोड़पति महिला को शादी के लिए नहीं मिल रहा लड़का!

faridabadnews24By faridabadnews24December 5, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Latest Trending News: यूक्रेन से चल रहे युद्ध की वजह से सिर्फ रूसी सैनिकों और अर्थव्यवस्था को ही नुकसान नहीं पहुंच रहा, बल्कि इस युद्ध की कीमत आम लोग भी उठा रहे हैं. युद्ध की वजह से रूस में रहने वाले लोगों की लाइफ अलग-अलग तरह से प्रभावित हो रही है. रूस की एक करोड़पति महिला के साथ कुछ इसी तरह की दिक्कत हो रही है. इस महिला ने पति और अपना सच्चा प्यार खोजने के लिए वहां के शहर में बड़े पैमाने पर होर्डिंग लगवाए हैं. होर्डिंग लगवाने की वजह ये है कि वह डेटिंग ऐप्स का यूज नहीं कर सकती. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

 

 

इंटरव्यू के बाद होगा सेलेक्शन

उलन-उडे शहर की रहने वाली 26 साल की मारिया मोलोनोवा के दो बच्चे हैं. मारिया ने शहर के कई बिजी चौराहों पर अपनी फोटो के साथ होर्डिंग लगवाए हैं. इसमें वह अपने लिए एक पति की खोज कर रही हैं. होर्डिंग में एक क्यूआर कोड भी लगा हुआ है. इच्छुक आवेदक का मारिया इंटरव्यू लेंगी. जो इंटरव्यू पास कर लेगा उसका आकलन करके वह उसे अपना जीवनसाथी चुन लेंगी. उन्होंने होर्डिंग में आगे लिखा है ‘एक करोड़पति एक पति की तलाश में है.’

 

 

इसलिए लगाना पड़ा होर्डिंग

मारिया की खबर रूस से बाहर भी दूसरे देशों में जमकर वायरल हो रही है. इस दौरान लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर आज के जमाने में जब लोगों के पास डेटिंग ऐप जैसे विकल्प मौजूद हैं तो वह होर्डिंग का सहारा क्यों ले रही हैं. दरअसल, यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस के लोग टिंडर समेत अन्य डेटिंग ऐप का यूज नहीं कर पा रहे हैं. युद्ध की वजह से अमेरिका और अन्य संगठनों ने रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं और रूसी अपने कार्ड से पेमेंट नहीं कर सकते. ऐसे में उनका इस तरह के ऐप का यूज करना भी बंद है.

 

 

जल्द पूरे शहर में होर्डिंग लगाने की तैयारी

मारिया ने एक स्थानीय अखबार को बताया कि ‘अधिकतर डेटिंग ऐप्लिकेशन रूस को छोड़ चुके हैं और मेरे पास अपना पार्टनर खोजने के लि और कोई विकल्प बचा नहीं है. मैं सच में शादी करना चाहती हूं. इसलिए यह तरीका अपनाया.’ मारिया ने बताया कि उनके होर्डिंग को देखकर कई लोग उनसे संपर्क कर चुके हैं, लेकिन अभी उन्हें पसंद का पार्टनर नहीं मिला है. वह कहती हैं कि जल्द ही वह पूरे शहर में इस तरह के होर्डिंग लगवाएंगी.

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Offbeat News Russia Russia-Ukraine War Searching for love by putting up hoardings the millionaire woman is not getting a boy for marriage! Trending News Ukraine
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.