
पानापुर : सोशल मीडिया के इस दौर में ऑनलाइन दोस्त बनाना और उनसे चैट करना आम बात है। पानापुर थाना क्षेत्र में एक ऐसी ही दोस्ती का मामला सामने आया है। सालभर पहले थाना क्षेत्र के एक गांव में आयी बारात में भैरोपुर गांव का शिवम सिंहा आया हुआ था। इस दौरान उसका युवती से संपर्क हुआ और फेसबुक पर दोस्ती के जरिए दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद चैटिंग और फोटो भेजने का सिलसिला शुरू हो गया।
लेकिन कुछ समय बाद जब युवती की शादी किसी दूसरी जगह हो गयी तो युवक उसके घर पहुंंचकर उसे बदनाम कर शादीशुदा जिंदगी खराब करने पर उतारू हो गया। इसके परेशान होकर युवती के परिजन ने दरियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जहां युवक ने ऐसी गलती दुबारा नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया था। इस बीच गत दो दिसंबर को युवती की शादी हो गयी। जिसके बाद सोमवार को युवक उसके घर पहुंंच गया और उसे बदनाम करने की नीयत से कुछ फोटो फेंक गया। घटना से परेशान युवती की बहन ने पानापुर थाने में आवेदन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
NEWS SOURCE : jagran
