
राजस्थान के भरतपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साथ ही अश्लील वीडियो डिलीट कराने के नाम पर टीचर ने भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी हरलाल ने बताया कि नगर थाने में एक 12 वीं की छात्रा ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखा है कि एक साल पहले उसकी एक सहेली उसे घर बुलाकर ले गई। वहां पहले से उसकी बहन और फूफेरा भाई मौजूद थे। सहेली और उसकी बहन फूफेरे भाई के साथ अकेला छोड़कर चाय बनाने चली गई। पीड़िता को अकेला छोड़कर लोकेश ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। फोटा बना लिए। वीडियो भी बना लिया।
खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
ना प्रभारी ने बताया कि जब सहले चाय बनाकर लाई तो पीड़िता ने उनको पूरी बाते बताई औऱ फोटो डिलीट कराने के लिए कहा। लेकिन सहेली और उसकी बहन ने कहा कि जैसा लोकेश कहे वैसा करो। उसके बाद फोटो डिलीट करावा देंगे। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पीड़िता के अश्लील फोटो की जानकारी शिक्षक मानसिंह को मिल गई। जिसके बाद टीचर ने पीड़िता का फोटो डिलीट करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होनें बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़़ लिया जाएगा।
NEWS SOURCE : livehindustan
