
भिवानी : भिवानी जिले में जननायक जनता पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर सेक्टर-13 के मेला ग्राउंड में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। रैली स्थल को हरे-पीले रंग से अलग ढंग से सजाया गया है। रैली को 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा अहम माना जा रहा है। रैली में जजपा के बड़े नेता पहुंचने लगे हैं। पहले जहां महासचिव दिग्विजय चौटाला रैली स्थल पर पहुंचे। उसके बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व नैना चौटाला भी रैली में पहुंच चुके हैं। वहीं रैली में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व अजय चौटाला मंच पर पहुंच गए हैं। खास है कि इस बार रैली में अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के लिए उनके जिले के हिसाब से बैठने की व्यवस्था की गई है, ताकि पता चले कि किस जिले से कितने लोग रैली में पहुंचे हैं।
NEWS SOURCE : punjabkesari
