
प्रधान ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली में शिकायत करने आ रही महिला को रास्ते में घेर कर गाली गलौज कर मारपीट की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया शुक्रवार को वह घर में सो रही थी। सुबह 4 बजे ग्राम प्रधान घर में घुस आया। इसके बाद चारपाई पर सो रही महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। तमंचे के बल पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी लगने पर पड़ोसियों के जागने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह 8 बजे महिला घटना की शिकायत कोतवाली में करने आ रही थी। तभी प्रधान ने अपने साथी की मदद से रास्ते में घेरकर उससे गाली गलौज कर मारपीट की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
