Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केजरीवाल की AAP पार्षदों को नसीहत, ऐसा न हो कि अगली बार BJP हमारे भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़े

केजरीवाल की AAP पार्षदों को नसीहत, ऐसा न हो कि अगली बार BJP हमारे भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़े

faridabadnews24By faridabadnews24December 10, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव जीतने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों से बातचीत की। इस दौरान केजरीवाल ने अपने पार्षदों से अगले 5 साल जनता की सेवा करने की बात कही। आम आदमी पार्टी ने इस बार एमसीडी चुनाव में134 सीटें जीतकर नगर निगम में भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया। एमसीडी के 250 वार्ड में हुए चुनाव में भाजपा ने 104 सीटें हासिल की हैं, जबकि कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ नौ सीट आई हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मेरी नजर में एमसीडी का यह चुनाव बहुत मुश्किल चुनाव था। इस चुनाव में भाजपा ने खूब षडयंत्र रचे और अमित शाह, जेपी नड्डा, 7 मुख्यमंत्री और 17 मंत्री समेत पूरी मशीनरी यहां लगा दी थी। भाजपना ने मीडिया के माध्यम से भी हमारे खिलाफ 24-24 घंटे दुष्प्रचार किया, लेकिन उनकी चाल यहां कामयाब नहीं हुई। हमने ईमानदारी से काम किया तो सारे षड्यंत्र के बाद भी कोई हमे बेईमान नहीं मानता। दिल्ली की जनता और आम आदमी पार्टी ने ‘आप’ पर भरोसा जताया है, इसलिए अब ये आपकी जिम्मेदारी है कि आपका काम पूरे देश में फैलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया, फर्जी वीडियो निकाले, तिहाड़ जेल में बंद महाठग से लैटर लिखवाए, सीबीआई और ईडी से रेड करवाई। ये हर हाल में हमें अपनी तरह चोर साबित करना चाहते थे। इनके दुष्प्रचार के बावजूद जनता ने ‘आप’ को जिताया।

 

 

 

भाजपा के दुष्प्रचार के बावजूद जनता ने ‘आप’ को वोट दिया

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने हमें बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा वाले यह नहीं कह रहे थे कि हम ईमानदार हैं और आम आदमी पार्टी वाले चोर हैं। वो यह कह रहे थे कि हम तो चोर हैं ही, ये आम आदमी पार्टी वाले भी हमारी तरह ही चोर हैं। वो जनता को बेवकूफ नहीं बना सके और उनके सारे दुष्प्रचार के बावजूद जनता ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया। केजरीवाल ने अपने पार्षदों को चेताते हुए कहा कि अगर आपने पैसे लेने चालू कर दिए तो आपकी इज्जत तो जाएगी ही, साथ ही आप पूरी तरह बर्बाद हो जाओगे। सीबीआई-ईडी वाले भी आएंगे और जेल भी जाना पड़ेगा। वहीं, अगर आपने ईमानदारी से काम किया तो जनता भरपूर प्यार और इज्जत मिलेगी।

 

 

बेशक काम कम करना, लेकिन पैसे मत लेना

कहीं ऐसा ना हो इस बार हमने भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़ा था, अगली बार भाजपा हमारे भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़े। इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि बेशक दो-चार काम कम करना, लेकिन कभी किसी से पैसे मत लेना। सभी विधायक और पार्षद मिलकर काम करेंगे तो खूब काम होगा और आपका नाम होगा और फिर दोबारा टिकट मिलने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि ये आपको 10-50 लाख रुपये में खरीदने की कोशिश करेंगे। उम्मीद है आप में से कोई नहीं बिकेगा। तेलंगाना में सरकार गिराने की कोशिश करने का वीडियो हाल ही में आया था, जिसमें दिल्ली के भी 40 विधायक खरीदने का दावा किया गया था। अगर आपके पास इनके फोन आएं या उनका कोई आदमी मिलने आए तो उसकी रिकॉर्डिंग कर लेना। इन्हें एक्सपोज करना जरूरी है।

 

 

हमें एमसीडी से भ्रष्टाचार को खत्म करना है

दिल्ली के लोगों ने हमें दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्कों को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। हमें दिन-रात मेहनत करके कोशिश करनी होगी कि हम जनता के इस विश्वास को कायम रखें। हमें एमसीडी से भ्रष्टाचार और लेंटर माफिया को खत्म करना होगा। गौरतलब है इस वर्ष दिल्ली के तीन नगर निगमों का विलय कर दिल्ली नगर निगम फिर गठित गया है। इससे पहले तीनों नगर निगमों के अलग-अलग मेयर हुआ करते थे, लेकिन अब एक ही मेयर चुना जाएगा। इसी वर्ष वार्डों का परिसीमन किया गया था। इससे पहले कुल 272 वार्ड थे, परिसीमन के बाद घटकर इनकी संख्या 250 हो गई है। इस वर्ष की शुरुआत में एमसीडी के फिर से एक होने के बाद यह पहला चुनाव हुआ था। 4 दिसंबर को हुए चुनावों में केवल 50.48 फीसदी मतदान हुआ। कुल 1.45 करोड़  मतदाताओं में से केवल 73 लाख लोग मतदान में शामिल हुए।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Kejriwal's advice to AAP councilors lest next time BJP contests against our corruption
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.