Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आधार कार्ड का बायोमीट्रिक करें लाक साइबर ठगी से बचना है तो : Faridabad News

आधार कार्ड का बायोमीट्रिक करें लाक साइबर ठगी से बचना है तो : Faridabad News

faridabadnews24By faridabadnews24December 13, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

साइबर ठग अब लोगों के बायोमीट्रिक चोरी कर खाते साफ कर रहे हैं। हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए जिनमें व्यक्ति ने किसी को फोन पर अपने खाते की जानकारी नहीं दी, कोई ओटीपी नहीं दिया, उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी उनके पास थे, फिर भी खाते से रुपये साफ हो गए। साइबर थाना पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि साइबर ठगों ने उनकी बायोमीट्रिक चोरी कर खाता साफ किया था। अभी पुलिस यह कारनामा कर रहे ठगों तक नहीं पहुंच पाई है, इसलिए फिलहाल लोगों को अपने आधार कार्ड में बायोमेट्रिक लॉक करके रखने की एडवाइजरी जारी की है।

कई तरह से चोरी हो सकती है बायोमेट्रिक

बायोमीट्रिक कई तरह से चोरी हो सकती है। इसमें सबसे ज्यादा प्रचलित रजिस्ट्री से डाटा चोरी करने का तरीका है। लोग रजिस्ट्री कराते हैं तो उसमें उन्हें अपने बैंक अकाउंट, नाम पते, मोबाइल नंबर के साथ ही बायोमीट्रिक भी देने होते हैं। यह सारा डाटा सरकारी विभाग की साइट पर अपलोड होता है। साइबर ठग किसी तरह से वहां से डाटा चोरी कर लेते हैं और उसका इस्तेमाल लोगों के खाते साफ करने के लिए करते हैं। कई बार साइबर कैफे या कामन सर्विस सेंटर चलाने वाले लोग भी साइबर ठगों को लोगों के बायोमेट्रिक देते हैं।

 

 

9999 रुपये निकलने का आया मैसेज

सेक्टर-19 निवासी फरजंद खान ने बताया कि 14 अक्टूबर को उनके फोन पर खाते से 9999 रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने जब बैंक जाकर पड़ताल की तो पाया कि आधार के जरिए उनके खाते से पैसे निकाले गए हैं। फरजंद ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले गाजियाबाद में जीपीए कराया था। वहीं पर उन्होंने अपने फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल किया था। पुलिस जांच में भी फिंगर प्रिंट से माइक्रो एटीएम के जरिये पैसे निकाले गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर ओल्ड फरीदाबाद थाने में केस दर्ज हुआ है।

आधार कार्ड का बायोमेट्रिक करें लॉक

आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। अब इसे अपने राशन कार्ड, पैन कार्ड और कुछ अन्य दस्तावेज और बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी हो गया है। आधार के बढ़ते चलन के साथ इसके दुरुपयोग की घटनाएं भी बढ़ी हैं। साइबर अपराधी लोगों के आधार का गलत इस्तेमाल कर आर्थिक धोखाधड़ी करने की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में आधार कार्ड जारी करने वाली एजेंसी यूआइडीएआइ आधार के बायोमीट्रिक्स को लाक करने की सुविधा मुहैया कराती है। यूआइडीएआइ की वेबसाइट पर जाने से आपको लाइक करने का विकल्प मिलेगा।

साइबर ठग इसका गलत फायदा उठा रहे

साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार दूर-दराज लोगों तक बैंकिंग का फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने बायोमेट्रिक यानी अंगूठे के निशान से रुपये निकालने की सुविधा दी है। इसमें बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ जाता है। साइबर ठग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। इसलिए आधार कार्ड को बायोमेट्रिक लॉक करके रखें।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

Do biometric of Aadhaar card to avoid cyber fraud: Faridabad News faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.