
Sarkari Naukri: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने ग्रुप ए, बी, सी जैसे कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती (AIIMS Recruitment 2022) के जरिए कुल 254 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइटRecruitgrpabc2022.aiimsexams.ac.in पर जाकर फॉर्म भरें। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि (एम्स दिल्ली भर्ती 2022) आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 दिसंबर 2022 है।
एम्स भर्ती 2022 रिक्ति विवरण
- कुल पद – 254
- वैज्ञानिक 1-3 पद
- वैज्ञानिक 2- 5 पद
- साइकोलॉजिस्ट – 1 पद
- मेडिकल फिजिसिस्ट – 4 पद
- ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर – 4 पद
- जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर – 10 पद
- प्रोग्रामर – 3 पद
- स्प्रेयर – 1 पद
- असिस्टेंट डाइटीशियन – 5 पद
- मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर जीडी II – 10 पद
- जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट/ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट – 5 पद
- स्टोर कीपर (ड्रग्स/जनरल) – 12 पद
- जूनियर इंजीनियर (ए/सी और संदर्भ) – 8 पद
- तकनीशियन (रेडियोथेरेपी) – 3 पद
- स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट – 2 पद
- आई टेक्निशियन ग्रेड I-3 पद
- तकनीशियन (रेडियोलॉजी) – 12 पद
- फार्मासिस्ट जीडी II – 18 पद
- जूनियर फोटोग्राफर – 3 पद
- ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट – 44 पद
- सेनेटरी इंस्पेक्टर जीडी II – 4 पद
- न्यूक्लियर मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट – 1 पद
- स्टेनोग्राफर – 14 पद
- डेंटल टेक्नीशियन ग्रेड II-3 पद
- असिस्टेंट वार्डन – 1 पद
- सिक्यूरिटी – फायर गार्ड ग्रेड-II -35 पद
- जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट – 40 पद
महत्वपूर्ण तिथि
- ऑनलाइन आवेदन की तिथि – 19 नवंबर 2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19 दिसंबर 2022
शैक्षणिक योग्यता
इन सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग दी गई है। शैक्षणिक योग्यता चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भर्ती का नोटिफिकेशन (AIIMS Delhi Vacancy 2022) पढ़ें।
एम्स भर्ती 2022 अधिसूचना
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 27 वर्ष से 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 2,400 रुपये का भुगतान करना होगा।
NEWS SOURCE : chopaltv
