
फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे प्रत्याशियों अधिवक्ताओं के मान-मनोव्वल में जुट गए है। इसी कड़ी में संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार तरूण अरोड़ा एडवोकेट ने आज वरिष्ठ अधिवक्ता सोहित कुमार कौशिक से समर्थन की अपील की। जिस पर श्री कौशिक ने तरूण अरोड़ा को अपना व साथियों का पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान पद के उम्मीदवार राजेश बैंसला, एडवोकेट नीरज और एडवोकेट आशीष अरोड़ा, दीपांशु अरोड़ा एडवोकेट, मानसा पासवान एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। 13एफबीडी-8 जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में संयुक्त पद के उम्मीदवार तरूण अरोड़ा एडवोकेट अपने पक्ष में समर्थन की अपील करते हुए।
