
फतेहपुर: ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में टेलर के घर कपड़े लेने गई युवती से उसके बेटे ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि दुष्कर्म की घटना में टेलर की पत्नी की साजिश है। शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार को जानमाल की धमकी दी जा रही है। टेलर के बेटे अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। कार्रवाई न हुई तो बड़ी घटना को अंजाम दे देंगे। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 10 दिसंबर को वह पत्नी के समय रिश्तेदारी में गया हुआ था। बेटी सिलने के लिए कपड़े देकर आई थी उसे लेने के लिए गई तो टेलर की पत्नी ने अंदर बुला लिया। कमरे में जाते ही युवक ने अंदर से कमरा बंद कर लिया। बेटी के कपड़े फाड़ डाले और मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जान से मारने की दी धमकी
कमरे से बाहर आने पर उसने टेलर से शिकायत की तो वह और उसका बड़ा बेटा किसी को जानकारी न देने की धमकी देते हुए कहा अगर शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। आरोपित युवक ने घटना को टेलर, मां और भाई की जानकारी में अंजाम दिया है।
इनका कहना है
थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर रहे हैं, दोष मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
NEWS SOURCE : jagran
