Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिखरी नहीं हमारी पार्टी, एक दिन कांग्रेस ही भाजपा को हराएगी: याद रखना

बिखरी नहीं हमारी पार्टी, एक दिन कांग्रेस ही भाजपा को हराएगी: याद रखना

faridabadnews24By faridabadnews24December 16, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजस्थान के जयपुर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही एक दिन बीजेपी को हराने वाली है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, ”कांग्रेस बिखर गई, यह कहना गलत है। राजस्थान में कांग्रेस एकदम सही है। आने वाले समय में कांग्रेस ही भाजपा को हराएगी। भाजपा और आरएसएस का काम ही कांग्रेस को बदनाम करना है। हमारी विचारधारा भाजपा और आरएसएस के खिलाफ है।” राहुल गांधी ने एक बार फिर से जानबूझकर उनकी छवि को खराब किए जाने की बात को दोहराया। उन्होंने कहा, ”व्यक्तिगत रूप से मेरे और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ व्यवस्थित तरीके से कैंपेन चलाया गया। बीजेपी द्वारा प्रचारित किया गया कि पार्टी खत्म हो रही है। कांग्रेस एक वैचारिक पार्टी है और फासीवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ी हुई है।”

 

 

कांग्रेस सांसद ने प्रेस वार्ता में आगे कहा, ”मेरे शब्द याद रखें, कांग्रेस पार्टी ही बीजेपी को हराएगी।” राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हालिया समय में हुए विवाद पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई भी कन्फ्यूजन नहीं है। हमारी पार्टी ऐसी चीजें होती रहती हैं। कोई भी दिक्कत नहीं है। हमने देखा कि सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम जनता भी कांग्रेस को बहुत प्यार करती है। उन्होंने कहा कि आलोचकों को लगा था कि राजस्थान में गुटबाजी के कारण ‘भारत जोड़ो यात्रा’ विफल हो जाएगी, लेकिन यहां इसे एक बड़ी सफलता मिली है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि यदि कुछ लोगों में बीजेपी का मुकाबला करने का साहस नहीं है, तो उनका पार्टी छोड़ने के लिए स्वागत है। हमें कांग्रेस में विश्वास रखने वाले लोगों की जरूरत है। वहीं, अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि यदि हम अपने कार्यकर्ताओं का सदुपयोग करें, तो हम राजस्थान में कांग्रेस की भारी जीत सुनिश्चित कर सकेंगे।

 

 

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सौ दिन पूरे हुए
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे हो गए हैं और यात्रा अब भी जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने लोगों से जुड़े मुद्दों को उजागर किया है। राहुल, वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को यहां मीना उच्च न्यायालय से यात्रा के सुबह के चरण की शुरुआत की। पदयात्रियों के साथ कदमताल करते वेणुगोपाल ने कहा, ”भारत जोड़ो यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसके माध्यम से देश के आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उजागर किया गया है।” उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी की छवि को खराब करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोशिश को भी हमने बर्बाद कर दिया है।”

 

 

आठ राज्यों से गुजर चुकी है ‘भारत जोड़ो यात्रा’
कांग्रेस महासचिव (संगठन) ने इस बात पर भी जोर दिया कि यात्रा का संदेश 26 जनवरी से पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले एक अन्य अभियान के माध्यम से फैलाया जाएगा। कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने अब तक आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है। 2,800 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुके राहुल अपने समर्थकों के साथ-साथ आलोचकों का भी ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। विवाद भी यात्रा का हिस्सा रहे हैं और कांग्रेस तथा भाजपा ने कई मौकों पर एक-दूसरे की आलोचना की है। यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 one day only Congress will defeat BJP: Remember Our party is not scattered
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.