Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जयपुर में श्रद्धा जैसा कांड, ताई के किए 10 टुकड़े, फिर सूटकेस में भरकर जंगल में फेंके पार्ट्स

जयपुर में श्रद्धा जैसा कांड, ताई के किए 10 टुकड़े, फिर सूटकेस में भरकर जंगल में फेंके पार्ट्स

faridabadnews24By faridabadnews24December 18, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली में लिव-इन-पार्टनर द्वारा की गई श्रद्धा वॉकर की जघन्य हत्या लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे. अब ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जयपुर से सामने आया है. यहां एक भतीजे ने अपनी विधवा ताई की हत्या कर दी. इसके बाद उसके शरीर को मार्बल कटर मशीन से 10 टुकड़ों में काटकर जंगल में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया पुलिस ने आरोपी अनुज शर्मा उर्फ अचिंत्य गोविंददास को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही जंगल से शरीर के कुछ हिस्से भी बरामद किए हैं. पुलिस अभी महिला के शरीर के अन्य अंगों की तलाश कर रही है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामान बरामद कर लिया है.  घटना जयपुर के विद्याधरनगर इलाके के लालपुरिया अपार्टमेंट सेक्टर-2 की है. यहां 11 दिसंबर को अनुज ने अपनी ताई सरोज शर्मा (64) के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी. जंगल में फेंकने से पहले उसने अपने बाथरूम में मार्बल कटर मशीन से शव के 10 टुकड़े किए l

 

 

झूठी कहानी गढ़ने के लिए थाने पहुंचा

इसके बाद झूठी कहानी गढ़ने के लिए वह खुद थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन किचन में खून के धब्बे धोते वक्त उसे किसी ने देख लिया और दिल दहला देने वाली घटना का पर्दाफाश हुआ. इसके बाद महिला की बेटी पूजा ने अनुज के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इस पर पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज देख सभी सन्न रह गए.

सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाता हुआ दिखा

फुटेज में अनुज के बैग ले जाता हुआ दिखाई दिया. इसी बैग में महिला का कटा हुआ शव था. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने वो जगह भी बताई जहां उसने शरीर के अंग दफनाए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिए हैं.  इस पूरे प्रकरण को लेकर डीसीपी नॉर्थ पेरिस देशमुख ने कहा, ‘सरोज के पति की मौत के बाद उसका भतीजा अनुज उसकी देखभाल करता था. वह अनुज का पूरा खर्च उठाती थी. सरोज की दो बेटियां और एक बेटा है, जो विदेश में रहता है.

इस वजह से की निर्मम हत्या

बी.टेक की पढ़ाई कर चुका अनुज अपनी जिंदगी में ताई के दखल से नाराज था. 11 दिसंबर को उसे दिल्ली के लिए निकलना था, लेकिन उसकी ताई ने मना कर दिया. इसी बात से नाराज था और हत्या कर दी.शव को ठिकाने लगाने के लिए वह सीकर रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान पहुंचा. यहां से उसने मार्बल कटर मशीन लेकर आया. फिर उसने शव के 10 टुकड़े किए. इन्हें सूटकेस और बाल्टी में भरकर जंगल में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया.

 

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Shraddha-like incident in Jaipur Tai cut into 10 pieces then stuffed in a suitcase and threw the parts in the forest
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.