
बिहार के रोहतास में एक दुष्कर्मी को दस साल की बामशक्कत कैद की सजा दी गयी है। उसने अपनी भाई की साली को झांसा देकर हवस का शिकार बनाया था। ADJ 1 मनोज कुमार की अदालत ने यह सजा सुनाई है। आरोपी को 4 हजार का जुर्माना भी देना पड़ेगा अन्यथा 10 साल के बाद 6 माह जेल में रहना पड़ेगा।
सासाराम के डेहरी महिला थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। जानकारी के मुताबिक जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी सोनु गुप्ता के घर उसके भाई की साली आई हुई थी। सोनु उस पर बुरी नजर रखता था। सोनु गुप्ता ने भोली भाली लड़की को बहला फुसलाकर झांसे दे विश्वास में ले लिया। सोनु ने कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। दो माह तक उसके साथ दुराचार करता रहा।
इस कांड की पिछली सुनवाई में सोनु गुप्ता सा दोष सिद्ध हो चुका था। मंगलवार को ADJ 1 मनोज कुमार की अदालत में सजा के विंदु पर सुनवाई हुई। अदालत ने सोनु गुप्ता को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उसे 40 हजार जुर्माना देने का आदेश दिया गया। नहीं भरने पर सजा की अवधि 6 माह बढ़ा दी जाएगी। अदालत ने जिला पीड़िता को आर्थिक मुआवजा देने का फैसला सुनाया है। पीड़ित महिला को 1 लाख रुपए मुआवजा भुगतान करने का आदेश दिया गया हैं। विधिक सेवा प्राधिकार को इससे संबंधित निर्देश दिया गया है।
