Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अवैध शराब निर्माण पर कस रही शिकंजा पुलिस ड्रोन के जरिए निगरानी करके

अवैध शराब निर्माण पर कस रही शिकंजा पुलिस ड्रोन के जरिए निगरानी करके

faridabadnews24By faridabadnews24December 23, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद उत्तर प्रदेश में भी अवैध शराब को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गंगा और हिंडन नदी के किनारे अवैध शराब बनाने वालों के कई ठिकानों पर यूपी पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल करके आपरेशन जहरीली शराब चला रही है. अवैध शराब बनाने वालों को गंगा नदीं से पानी मिल जाता है और एक सुरक्षित माहौल भी,  क्योंकि दूर-दूर तक कोई आबादी नहीं है.

 

पश्चिमी यूपी में गंगा नदी के बियाबान इलाके में पुलिस के ड्रोन ने आखिरकार अवैध शराब की एक जलती भट्टी को आसमान से देख लिया. यहां दूर-दूर तक न तो इंसानी आबादी है और न ही कोई  रास्ता. हजारों एकड़ जमीन पर सिर्फ गन्ना, सरसों के खेत और गंगा नदी का विशाल किनारा ही दिखता है. यही वजह है कि शराब बनाने के लिए तस्करों का यह मनपसंद इलाका है. अब पुलिस के ड्रोन शराब की भट्टियों को खोज रहे हैं. गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली की पुलिस ने इलाके में रेड की.

 

गंगा नदी के किनारे अवैध शराब बनाई जाती है. वहां पर पुलिस की टीम ने रेड की. उस स्थान तक पहुंचना बहुत मुश्किल था. गढ़मुक्तेश्वर की कोतवाली से करीब 15 किलोमीटर दूर जाकर पक्का रास्ता और आबादी दोनों खत्म हो गए. वहां से कच्चे रास्ते पर दो से तीन किलोमीटर किसी तरह चलने के बाद आखिरकार वाहन खड़े करने पड़े. वहां से पुलिस की रेड पार्टी को रास्ता ड्रोन के जरिए खोजना पड़ा. सैकड़ों एकड़ खेत और गंगा नदी के किनारे की बियाबान जगह देखने के लिए पुलिस ने ड्रोन उड़ाए. ऊपर ड्रोन और नीचे उसे देखकर पुलिस पार्टी नदी के किनारे-किनारे चलने लगी. कुछ संदिग्ध तस्करों ने पुलिस पार्टी को दूर से ही देख लिया और मोटर साइकिल से भागने लगे.

 

आसमान में उड़ते ड्रोन की नज़रों से देखकर खेत और नहरों को पार करके पुलिस पार्टी एक अवैध शराब की भट्टी तक पहुंची. भट्टी से धुंआ निकल रहा था. इन भट्टियों में करीब 190 लीटर अवैध शराब बनाई जा रही थी. पुलिस की एक दूसरी पार्टी ने भागे तस्करों को भी धरदबोचा. हापुड़ के एसपी दीपक भूकर ने बताया कि ड्रोन की मदद से अवैध शराब बनाने वालों पर कार्रवाई करना कुछ हद तक आसान हो गया है. ड्रोन के जरिए हम दूर तक इन तस्करों के मूवमेंट और भट्टियों को देख सकते हैं.

 

 

सोचिए बारिश के वक्त जब इन इलाकों में गंगा नदी का पानी रहता है तो पुलिस का काम कितना मुश्किल होता होगा. यूपी की बात करें तो इस साल पुलिस ने सूबे के करीब 8000 से ज्यादा अवैध शराब बनाने वालों पर मामले दर्ज किए हैं. पुलिस और आबकारी विभाग आसमान से लेकर जमीन खोदकर अवैध शराब को नष्ट करने का सख्ती से अभियान चल रही है. इस तरह के दुर्गम और सुनसान इलाकों में पुलिस और आबकारी की टीम के साथ शराब तस्करों की मुठभेड़ होती रहती है.  गौरतलब है कि पिछले साल देशभर में ज़हरीली शराब से 782 लोगों की मौत हुई. सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 137 लोगों की मौत हुई. इस साल 4500 से ज्यादा अवैध शराब की भट्टियां पकड़ी गईं और 13 लाख लीटर अवैध शराब नष्ट की गई.

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Police tightening the noose on illegal liquor manufacturing by monitoring through drones
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.